ग्वालियर-भितरवार विधानसभा क्षेत्र से विधायक एवं प्रदेश के पशुपालन व मत्स्य विभाग के मंत्री लाखन सिंह यादव नेक्षेत्र का दौरा किया। वे कई निजी कार्यक्रमों में शामिल होने भी पहुंचे। इसके अलावा ग्राम पंचायत सोताखिरिया पहुंचे और स्थानीय रहवासियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान कुछ किसानों ने बताया कि पिछले दो-तीन दिन से यूरिया खाद लेने के लिए गोदाम के बाहर लग रही लाइन की वजह से परेशान हैं और फिर भी खाद नहीं मिल पा रहा है। इस संबंध में श्री यादव ने संबंधित किसानों को आश्वासन दिया कि जिले में सबसे ज्यादा खाद भितरवार विकासखंड के लिए उपलब्ध कराया जा रहा है, जिसकी नियमित जानकारी कलेक्टर ग्वालियर से लेता रहता हूं। कुछ अव्यवस्थाओं के चलते वितरण के दौरान परेशानियों का सामना अधिकारियों को करना पड़ रहा है। अब दो दिन के अंदर संपूर्ण समस्या खत्म हो जाएगी। बिजली समस्या बताने पर उन्होंने बिजली कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया कि किसानों को सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान श्री यादव के साथ भितरवार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महीप सिंह यादव, मंडल अध्यक्ष उदयभान सिंह रावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष कमलेश खटीक, धर्मेंद्र सिंह, एमडी शर्मा सहित कई लोग मौजूद थे।
मंत्री ने क्षेत्र का दौरा किया, समस्याएं सुनीं दो दिन के अंदर खाद समस्या खत्म हो जाएगी दियाआश्वासन दिया
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal