ग्वालियर –
भितरवार प्रशासनकी टीम ने कार्रवाई कर लोहारी, गंधारी, बसई घाट पर सिंध नदी में बनाए गए उन रैम्प को जेसीबी मशीन से तुड़वाया, जिनसे रेत का परिवहन करने वाले वाहन नदी के अंदर तक पहुंच जाते थे। नायब तहसीलदार ज्योति जाटव के नेतृत्व में माइनिंग इंस्पेक्टर दीपक सक्सेना ने अमले और पुलिस बल के साथ कार्रवाई की। माफिया द्वारा बीच नदी में 50 से 100 फीट लंबे रैंप बना लिए गए थे।
कार्रवाई के दौरान अस्थायी रैंप को जेसीबी मशीन से तुड़वाया गया। इसके अलावा खेतों में से ऐसे रास्ते भी जेसीबी मशीन से कटवाकर उनमें पानी भरवाया गया, जो डंपर व ट्रैक्टर-ट्रॉलियां निकालने के लिए तैयार कराए गए थे। हालांकि टीम को मौके पर रेत का अवैध उत्खनन होता नहीं मिला, लेकिन इसमें उपयोग आने वाली जितनी भी सामग्री मिली, मौके पर ही नष्ट करा दी गई।
इनका कहना है
खनन माफिया द्वारा सिंध नदी के अंदर अवैध रूप से रैम्प बना लिए गए थे, जिन्हें जेसीबी मशीन से तुड़वाने की कार्रवाई की गई है। ऐसी कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal