Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

भाजपा नेता की बैलगढ़ा थाना क्षेत्र मेंधारदार हथियार से हत्या

ग्वालियर
डबरा के पास बैलगढ़ा थाना क्षेत्र में में भाजपा नेता के भाई की हत्या कर दी गई। उसे धारदार हथियार से गोदा गया। उसके शरीर पर कई निशान मिले हैं। मृतक भाजपा के ग्रामीण जिला मंत्री नरेंद्र रावत का भाई था।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक बैलगढ़ा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव पार्वती नदी पर पलाईछा ब्रिज के नीचे होने की सूचना मिली। शिनाख्त करने पर मृतक की पहचान छत्रपाल सिंह रावत (35) निवासी खेड़ा के रुप में हुई। छत्रपाल सिंह पूर्व सरपंच और भाजपा जिला मंत्री ग्रामीण नरेंद्र रावत का भाई है। जिस समय नरेंद्र रावत को भाई की हत्या की सूचना मिली उस समय वो भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में भाजपा के प्रांत स्तरीय विरोध के तहत प्रदेश सरकार के पुतला दहन कार्यक्रम की तैयारी में लगे हुए थे।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक छत्रपाल सिंह बस पर कंडक्टरी और खेती का काम करने के अलावा अपने भाई के साथ काम भी करता था। वो रविवार सुबह भितरवार स्थित घर से खेड़ागांव के लिए निकला था लेकिन सोमवार सुबह पलाईछा ब्रिज के नीचे नदी किनारे उसका शव मिला। उसके शरीर पर धारदार हथियार के निशान मिलें हैं। फिलहाल पुलिस को पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है जिससे मौत के असल कारणों का पता चलेगा। वहीं पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।–
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...