ग्वालियर-भिण्ड जिले में एक युवक को शराब पीने का शौक था। जिसके चलते हर रोज पति पत्नी में आए दिन झगड़े होते रहते थे। नाते रिशतेदार सहित आसपास के लोगों ने भी युवक को समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माना और हर रोज पत्नी के साथ शराब पीकर मारपीट करता था। शनिवार-राविवार की दरमियानी रात को भी पति शराब पीकर आया और पत्नी से मारपीट करने लगा और इसी बीच दोनों में कहासुनी भी हो गई।
पत्नी ने जब विरोध किया तो उसने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। हालांकि आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर आग को काबू करने का प्रयास किया और महिला को तुंरत ही अस्पताल ले गए जहां उसकी जान अभी भी खतरे है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
भिण्ड जिले के उमरी थाना अंतर्गत ग्राम महरौली निवासी 30 साल लक्ष्मी पत्नी दिनेश बाल्मीक ने पुलिस को बताया शनिवार-रविवार की रात शराब पीने को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। जिससे पति ने गुस्से में आकर पत्नी के ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। जिसमें वह काफी झुलस गई।
महिला को गंभीर हालत में जिला चिकित्सालय ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है,जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पुलिस की सूचना पर नायब तहसीलदार अनिल सिंह भदौरिया बयान लेने पहुंचे जहां महिला की हालात अभी भी खतरे में बताई गई है। पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। वही महिला का पति रात से ही फरार बताया जा रहा है।
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal