बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन कल दिनांक 14/01/2018 शाम 7:00 बजे बैढन बिलौंजी के “मंगलम पैलेस” में स्थानांतरित जिला पुलिस अधीक्षक – रियाज इकबाल (आईपीएस) का पत्रकार साथियो द्वारा “भावभीनी विदाई स्वागत समारोह” आयोजित कर सम्पन्न हुआ ।

व्यस्थापक- अमित द्विवेदी, गोपाल अवस्थी, धनराज गेहानी व धीरेन्द्रधर द्विवेदी पत्रकार साथियो द्वारा जिले के पुलिस कप्तान – रियाज इकबाल का कम समय मे स्थानांतरण हो जाने पर “भावभीनी विदाई स्वागत समारोह” का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य रूप जिला कलेक्टर – अनुराग चौधरी, वरिष्ठ पत्रकार – अमित द्विवेदी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे, नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर सहित 4-5 थाना के निरीक्षक व रक्षित निरीक्षक ने इस समारोह में एसपी व कलेक्टर का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया एवं जिले में कम समय मे जनहित में किये गये कार्यों व सहयोग करने हेतु एक दूसरे ने अपने बातों को साझा किया और जिला पुलिस अधीक्षक रियाज इकबाल के 06 माह के कार्यों को सभी ने सराहा लाभाविन्त हुये जैसे – यथार्थ, शान्तिपूर्ण विधानसभा चुनाव संपन्न कराने, जिले के प्रत्येक थाने में नशाखोरी के खिलाफ अभियान, पुलिस विभाग के टीआई – आरक्षक – सिपाही के दुख – सुख को समझना एवं निवारण करना, स्वास्थ्य को देखते हुये जिले के हर थाने में मेष (रसोई) स्थापित करना जैसे अनेक कार्य किये और साथ ही आम जनता व गरीब पीड़ित का कार्य बड़े ईमानदारी से करने के लिये जाने जा रहे है ताकि न्याय मिल सके और पैसा सब कुछ नहीं होता है महीने में कम से कम 1 दिन कुछ अच्छा कार्य कर जाये और इससे बड़ा कुछ नही हो सकता है ।

नवानगर थाना प्रभारी निरीक्षक यूपी सिंह ने अपनी बात रखते हुये जिला पुलिस अधीक्षक का तबादला से दुखी होकर कहा कि कुछ वर्ष पहले मेरे पिताजी का निधन होने के बाद उस समय दुखी था आज ऐसा लग कोई हमसे बहुत दूर जा रहा है कभी न वापस लौटेंगे यह भावुक हो गये और आंसू निकल आये, वहीं बैढन थाना प्रभारी निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी ने कहा कि कप्तान सर के साथ काम करने में बहुत मजा आया और इस विदाई के बेला पर इशारों – इशारों में अपनी दर्द कह गये और वह भी भावुक नजर आये और स्वागत विदाई की बेला ही होता है हर कोई बैठे लोग भावुक हुये वहीं पर पत्रकार साथियों को इस स्वागत विदाई परंपरा को सराहा और इस जिले मे देखने को मिला और मीडिया साथी का भरपूर सहयोग मिला खुशी एवं सामंजस्य का माहौल बना रहे श्री रियाज ने कहा पन्ना जिला से ज्यादा सिंगरौली याद आयेगा क्योकि यहाँ पर सबका सहयोग मिला आभारी हूँ ।
वही युवा टीम सिंगरौली एवं नवजीवन रहवासी कल्याण समिति के अध्यक्ष – सचिव सहित अन्य सदस्यों ने स्थानांतरित एसपी श्री रियाज को स्मृति चिन्ह भेंट कर अग्रसर होने की कामना की ।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार एवं सम्पादक- गोपाल अवस्थी, अमित द्विवेदी, धनराज गेहानी, धीरेंद्रधर द्विवेदी, सुग्रीव वर्मा, राज द्विवेदी, संतोष द्विवेदी, नवीन मिश्रा, अमित सिंह परिहार, श्रीकांत द्विवेदी, आशीष शुक्ला, एसडी गर्ग, श्यामलाल अग्रवाल, एसएन बंसल, बैढन थाना प्रभारी – मनीष त्रिपाठी, नवानगर थाना प्रभारी- यूपी सिंह, विन्ध्यनगर थाना प्रभारी- अरुण पाण्डेय, देवसर थाना प्रभारी – अनिल उपाध्याय, रक्षित निरीक्षक आशीष, पुलिस विभाग के अधिकारी – कर्मचारी एवं भारी संख्या में पत्रकार साथी एवं समाजसेवी मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal