ग्वालियर -4 साल के मासूम बेटे का इलाज कराने के लिए बिठौली गांव की महिला ने नासिक में चाट का ठेला लगाकर एक-एक रुपया जोड़ा। जब 95 हजार रुपए एकत्रित हो गए तो वह इलाज कराने ट्रेन से ग्वालियर आई।
स्टेशन से बस पकड़ने के लिए ऑटो में बैठकर जा रही थी कि रास्ते में बैग से बेटे के इलाज के लिए रखे पूरे रुपए चोरी हो गए। ऑटो चालक महिला को बीच में ही उतारकर भाग गया। महिला ने ऑटो चालक और ऑटो में बैठे चार युवकों पर संदेह जताया है। घटना रेलवे स्टेशन से हनुमान चौराहे के बीच की है। जनकगंज थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
ग्वालियर से करीब 20 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बिठौली के रहने वाले वीरू पाल का बड़ा बेटा अर्जुन बीमार है। उसका आधा शरीर जन्म से ही काम नहीं करता। एक साल पहले डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन करने की बात कही और इलाज का खर्च करीब 1 लाख रुपए बताया। उनके पास इतने रुपए नहीं थे क्योंकि वीरू ग्वालियर में मजदूरी करता था।
उसका एक रिश्तेदार महाराष्ट्र के नासिक में चाट का ठेला लगाता था। उसके कहने पर वीरू अपनी पत्नी ममता, बेटे अर्जुन और छोटे बेटे देवराज के साथ नासिक चला गया। वीरु और उसकी पत्नी वहां चाट का ठेला लगाने लगे। एक साल में दिन रात मेहनत कर 95 हजार रुपए जोड़ लिए। 95 हजार रुपए जुड़ने पर वीरू ने ममता और दोनों बेटों को ग्वालियर इलाज के लिए भेज दिया।
इन्हें मंगला एक्सप्रेस में बैठा दिया। सोमवार सुबह करीब 9.30 बजे ममता दोनों बेटों के साथ ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरी। प्लेटफॉर्म-4 से वह सर्कुलेटिंग एरिया पहुंची। उसे गांव जाने के लिए नेहरू पंप से बस पकड़नी थी। तभी वह ऑटो की तलाश करने लगी। एक ऑटो चालक आया, जिसमें चार युवक पहले से बैठे थे।
ऑटो चालक ने इन्हें बैठा लिया। हनुमान चौराहा आने पर ऑटो चालक बोला कि उसके मोबाइल पर जरूरी कॉल आया है, इसलिए उसे यहीं उतरना होगा। महिला बच्चों के साथ हनुमान चौराहे पर उतर गई। छोटे बेटे ने टॉयलेट किया तो उसने पायजामा बदलने के लिए बैग खोला। बैग के अंदर एक छोटा बैग था, जिसमें पन्नी के अंदर 95 हजार रुपए रखे थे। वह बैग खुला था और रुपए अंदर से गायब था। रुपए गायब होने पर महिला वहां रोने लगी। भीड़ एकत्रित होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद महिला को जनकगंज थाने ले जाया गया। महिला की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है।
मेरे बेटे का इलाज कैसे होगा : महिला थाने में भी रो रही थी। बार-बार कह रही थी कि बेटे के इलाज के लिए पेट काट काटकर रुपए जोड़े लेकिन वही रुपए चोरी हो गए। अब बेटे का इलाज कैसे होगा। पैर के पास रखा था बैग, पता ही नहीं लगा कब चोरी हो गए रुपए:चौंकाने वाली बात तो यह है कि बैग महिला के पैर के पास ही रखा था। उसके बैग के अंदर एक छोटा बैग था। उस बैग से रुपए चोरी हो गए। ऊपर की चेन भी वापस लगा दी, लेकिन महिला को पता नहीं लगा
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal