Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कैंसर का शुरू में इलाज सम्भव ,डरे नहीं कैंसर से

ग्वालियर. इनरव्हील क्लब ग्वालियर की ओर से आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम का समापन कैंसर जागरूकता अभियान के साथ किया गया। इस अवसर पर मेंबर्स एवं उपस्थित लोगों को कैंसर के प्रकार बताए गए एवं उन्हें प्री कैंसर की जानकारी दी गई। साथ ही कैंसर होने के कारणों से परिचित कराया गया। इस दिन मकर संक्रांति उत्सव भी मनाया गया। स्पीकर के रूप में कैंसर हॉस्पिटल के डायरेक्टर डॉ. बीआर श्रीवास्तव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मेंबर्स द्वारा इनरव्हील डे केक काटकर मनाया गया। इस दौरान आयोजित कैंसर निदान शिविर में 50 मरीजों की जांच की गई। कैंप में पुरुषों को मुंह के कैंसर एवं महिलाओं को स्तन कैंसर के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही महिलाओं की मैमोग्राफी भी की गई। कार्यक्रम में इनरव्हील क्लब की अध्यक्ष कल्पना मेहता, सचिव रेखा पाटोदी सहित कई मेंबर्स उपस्थित रहे।
 
जीवन को आसान बनाता है योग
ग्वालियर योग ऐसी सरल विधि है जो हृदय को हृदय से जोडक़र हमें अपने दैनिक कार्यों में न केवल तनावमुक्त बनाती है, बल्कि संवेदना को एक हृदय से दूसरे हृदय तक पहुंचाकर हमें परिपूर्ण मानव बनाने का मार्ग भी प्रशस्त करती है। यह एक शिक्षक के रूप में आपके कार्य को अलौकिक बनाकर बच्चों को सहज और सुंदर जीवन जीने के लिए प्रेरित भी करती है। प्रतिदिन कुछ समय निकाल कर सहज योग की इस साधना को विकसित करें। यह बात स्पीकर विवेक गौरे ने कही। यह कार्यक्रम सेवन आइ वल्र्ड स्कूल में आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रिंसिपल अलका भार्गव ने योग किया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...