ग्वालियर- अमृत योजना में दिन प्रतिदिन गड़बड़ी और घोटाले जैसे मामले सामने आ रहे हैं। इसमें ठेकेदार को ब्याज पर एडवांस देकर करीब 50 लाख रुपए का घोटाला करने का मामला थमा नहीं था कि अब ठेकेदार द्वारा किए जाने वाले काम को थी, लेकिन उसके बाद ठेकेदार ने फिलिंग कर रोड को चलने लायक नहीं बनाया। इसके लिए अमृत योजना के अफसरों को ठेकेनगर निगम के खजाने से कराने का ताजा मामला सामने आया है। इसके तहत कंपूू एसएएफ ग्राउंड के पास हाल में खुदाई करके पाइप लाइन डाली गईदार से काम कराना था, जब इस मामले में ठेकेदार ने काम नहीं किया तो नगर निगम के जनकार्य विभाग की ओर से रोड को फिलिंग कराके उसपर रोलर चलवाना पड़ा, जिससे पूरी योजना पर ही सवाल खड़े हो गए हैं।
यहां वॉट्सएप पर चला फोटो
रोड को रोलर से समतल करने का फोटो अमृत योजना में सीवर प्रोजेक्ट के प्रभारी आरके शुक्ला ने मौके पर फोटो खींचकर नगर निगम के वॉट्सएप ग्रुप पर अपलोड कर दिया। जिससे संदेश यह गया कि उक्त कार्य अमृत के ठेकेदार द्वारा किया जा रहा है। इसके तत्काल बाद मुख्य समन्वयक प्रेम पचौरी ने तत्काल इस पोस्ट पर लिखा कि गणतंत्र दिवस के लिए बहुत कम दिन शेष रह गए हैं। इसलिए जनहित में रोड लेवलिंग का काम जनकार्य विभाग द्वारा कराया जा रहा है। संबंधित ठेकेदार द्वारा जिम्मेदारी नहीं निभाई जा रही है। बहरहाल इस पोस्ट से भी शहर में चल रहे अमृत योजना के कार्यों पर एक बार फिर से सवाल खड़े हो गए हैं।
जनहित में रोड को लेवल कराने का काम जरूरी था इसलिए लेवलिंग कराई गई है। संबंधित अफसरों को इसकी जानकारी दे दी गई है।
प्रेम पचौरी, मुख्य समन्वयक नगर निगम
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal