Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:दो दुधमुंहे बच्चों की हत्या कर स्वयं माँ ट्रेन से कटकर दी जान*

बलिया :- अबोध 2 बच्चो को बेरहमी से मार कर माँ ने ट्रेन के सामने कूद कर जान देने का समाचार प्राप्त हुआ है । महिला ने सूरत मुज़फ्फरपुर ट्रेन के रसड़ा क्षेत्र के गाड़िया क्रासिंग के सामने कूद कर जान दी है।

बताया जाता है कि आत्महत्या करने से पहले महिला ने अपने दो दुधमुंहे बच्चो को तकिया से गला दबाकर हत्या की है । घटना के समय घर मे केवल मृतका की अंधी सास मौजूद थी जबकि पति दिनेश वाराणसी गया था । घटना 5/6 जनवरी की रात एक बजकर 20 मिनट की बतायी जा रही है । बच्चो की हत्या की खबर मृतका के घर पर पुलिस के पहुंचने पर पता चली । घटना रसड़ा कोतवाली के महतवार गांव की है । दो मासूमो की हत्या के बाद मां द्वारा खुद आत्महत्या कर लेने की घटना से गांव में कोहराम मच गया है । वाराणसी से लौट कर आने पर मृतका के पति को इस बात की जानकारी हुई है , वह इस घटना से आवाक है । महिला ने किस कारण इतना बड़ा कदम उठाया है , यह पता नही चल पाया है ।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...