Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*पुलिस को मिली बड़ी सफलता,एक लाख रुपये की जाली नोट के साथ तीन को किया गिरफ्तार*

बलिया:– पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध के चलाये जा रहे अभियान में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बलिया एवं प्रभारी स्वाट टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर 03 व्यक्तियों- अमित कुमार सिंह, श्रवण कुमार शाह व अर्जुन राय को बहादुरपुर पुलिया से 1,00,000/- (एक लाख) रुपये जाली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुछताछ में उक्त व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि इन नोटों को बिहार से लाते हैं और इनको बदल कर आर्थिक लाभ प्राप्त करतें हैं, बताये कि 500 रु0 को 400 रुपये में, 200 रुपये को 150 रुपये में व 100 रुपये को 80 रुपये में ले-देकर बदल देते हैं और इनसे लाभ प्राप्त करते हैं । आज बहादुरपुर में नोटों को दुकानों पर सामान खरीद कर बदलने की कोशिश कर रहें थे कि दुकान दारों को शंका हो गयी तो हम दूसरी जगह जा रहे थे कि पकड़ लिये गये। इस सम्बन्ध में थाना कोतवाली पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...