
बलिया. यूपी के बलिया के दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव में भतीजे ने चाचा की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची श्रीपर्णा गांगुली दोकटी पुलिस ने शव को लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। घटना के पहलुओं पर जांच चल रही है।बतादें कि जिले के दोकटी थाना क्षेत्र के धतुरी टोला गांव निवासी योगेंद्र सिंह (60) का रविवार की सुबह सोकर उठा। तभी आंगन में चारपाई रखने को लेकर उनका अपने भतीजे संजीत सिंह के साथ विवाद हो गया। दोनों में कहासुनी हो गई और इसके बाद नौबत मारपीट तक पहुंच गई। इस दौरान भतीजे ने चाचा को चाकू मार दिया और मौके से फरार हो गया। हमले से घायल योगेंद्र मौके पर ही गिर पड़ा। परिजन योगेंद्र को लेकर इलाज के लिए सीएचसी सोनबरसा पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने योगेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया।सूचना पर पुलिस के पहुंची और शव को कब्जे में लेकर छानबीन में जुट गई। उधर, हत्या की सूचना मिलते ही एसपी श्रीपर्णा गांगुली भी मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। योगेंद्र की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
*?बलिया:मामूली विवाद में भतीजे ने चाचा की चाकू से मारकर की हत्या*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal