Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर में तकनीकि प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण कोर्स 41 का दीक्षांत परेड समारोह संपन्न

ग्वालियर-टेकनपुर में आयोजिततकनीकि प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण कोर्स 41 के दीक्षांतपरेड समारोह मेंमुख्य अतिथि महानिरीक्षक एवं संयुक्तनिदेशक बीएसएफ पीके दुबे नेकहाचिकित्सा संबंधी कार्यक्षेत्र बल का बेहद ही महत्वपूर्णअंग है। एक चिकित्साधिकारी होने के नाते आप सभी कायह परम कर्तव्य है कि त्याग एवं समर्पण की भावना से बलके सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को उ’च स्तर कीचिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराएं। बल की ऑपरेशनल
एफिसियन्सी में चिकित्सा अधिकारियों का महत्वपूर्ण योगदानहोता है।आप सभी से यह उमीद की जाती है कि आप सबइस अपेक्षा पर खरे उतरेंगे तथा बल में तनावमुक्त माहौलरखने में सदैव अपना योगदान देंगे। उक्त विचार सीमा सुरक्षाबल अकादमी टेकनपुर में आयोजिततकनीकि प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण कोर्स 41 के दीक्षांतपरेड समारोह में मुय अतिथि महानिरीक्षक एवं संयुक्तनिदेशक बीएसएफ पीके दुबे ने व्यक्त किए।
सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर मेंतकनीकि प्रशिक्षु अधिकारी प्रशिक्षण कोर्स क्रमांक 41 कादीक्षांत परेड समारोह आयोजित किया गया। इस परेड में कुल47 तकनीकि प्रशिक्षु अधिकारियों ने मुय अतिथि पीके दुबेमहानिरीक्षक एवं संयुक्त निर्देशक बीएसएफ अकेडमीटेकनपुर को सलामी दी एवं सभी प्रशिक्षु अधिकारियों नेमुय अतिथि के समक्ष देश के संविधान के प्रति एकता,अखण्डता एवं संप्रभुता को बनाए रखने के लिए अपनेआपको को समर्पित करने की शपथ ली। परेड ने इसके पूर्वएसटीएस विंग कमांडर डॉ. राजेश मिश्रा महानिरीक्षक कोसलामी दी।
14 सप्ताह के कठिन प्रशिक्षण से गुजरे प्रशिक्षुअधिकारी :शनिवार को आयोजित दीक्षांत परेड आयोजनसे पूर्व प्रशिक्षु अधिकारियों को 14 सप्ताह का कठिनप्रशिक्षण दिया गया। जिसमें 2 प्रशिक्षु उप कमांडेंट, 25
प्रशिक्षु सहायक कमांडेंट, 20 प्रशिक्षु सहायक कमांडेट कुल47 अधिकारियों ने भाग लिया एवं इसे सफलतापूर्वक पूर्णकिया। इनमें 8 महिला व 39 पुरुष अधिकारी शामिल रहे।कुशल मार्गदर्शन में दिया गया प्रशिक्षण : इन
तकनीकि प्रशिक्षु का प्रशिक्षण संयुक्त निर्देशक अकादमीपीके दुबे, डॉ. राजेश मिश्रा महानिरीक्षक एसटीएस संयुक्तचिकित्सालय टेकनपुर के चिकित्साधिकारी एवं एसटीएसकी प्रशिक्षण टीम के कुशल मार्गदर्शन में कराया गया।प्रशिक्षण के दौरान इन्हें पीटी, ड्रिल, वेपन ट्रेनिंग, मैप रीडिंग,
विधि, एकाउंट्स, प्रशासन, ऑपरेशनल ड्यूटी में सहायकविषयों एवं अन्य चिकित्सा संबंधी विषयों के बारे में गहनप्रशिक्षण दिया गया। साथ ही एक अधिकारी के लिएआवश्यक व्यक्तिगत गुणों का भी समावेश किया गया।
प्रशिक्षण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले हुए सम्मानित : दीक्षांत परेड समारोह के अवसर पर मुयअतिथि ने प्रशिक्षण के दौरान एवं ओवर ऑल प्रथम प्रशिक्षुडॉ. नरेंद्र सिंह सहायक कमांडेट (पशु चिकित्सक) व बेस्ट
इन्डौर में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु डॉ. कार्तिकेयनए. सहायक कमाण्डेंट (पशु चिकित्सक), बेस्ट आउटडोर मेंप्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षु डॉ. सांवर मल विश्नोई,सहायक कमांडेंट (पशु चिकित्सक) को ट्रॉफी प्रदान की गई।
दीक्षांत परेड में आला अधिकारी हुए शामिल :दीक्षांत परेड समारोह में डॉ. एसके श्रीवास्तव आईजी(मेडिकल), प्रवीण कुमार जोशी ब्रिगेडियर, सुरेंद्र मेहता,बीएसएम डीआईजी, सुरेशचंद्र यादव डीआईजी, ईजे बेनेट
डीआईजी, एसके मिश्रा डीआईजी, अशोक झा डीआईजीसहित अन्य अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा कार्मिकप्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
पिता के शहीद होने के बाद ली देश सेवा की शपथप्रशिक्षु अधिकारियों में दो अधिकारियों के पिताजी ने सीमा सुरक्षा बलमें सर्विस के दौरान देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। जिनमें सेप्रशिक्षु अधिकारी वसुंधरा यादव सहायक कमांडेंट के पिताजी स्व. श्रीसिंगरण यादव द्वितीय कमान अधिकारी, 109 बटालियन सीमा सुरक्षाबल ने 22 मई 1999 को असम के बोगाई गांव में एवं प्रशिक्षु अधिकारीविकास कुमार झा, सहायक कमांडेंट के पिताजी स्व. निरीक्षक अशोककुमार झा, 113 बटालियन सीमा सुरक्षा बल ने दिनांक 5 दिसंबर1993 में जमू कश्मीर के किश्तवाड़ में आतंकवादियों से मुठभेड़ केदौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। इससे ओतप्रोत होकर दोनोंप्रशिक्षु अधिकारियों ने पिताओं के शहीद होने के बाद देश सेवा कीशपथ ग्रहण की।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...