ग्वालियर-डबरा के अमन, लोकपाल और अभिषेक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीत लिए।
शालेय शिक्षा विभाग द्वारा तेलंगाना के मेहबूब नगर में आयोजित की गई 64वीं राष्ट्रीय टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता में डबरा के अमन, लोकपाल और अभिषेक ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए तीन पदक जीत लिए। यह जानकारी मप्र टेनिस वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव मुकेश बाथम ने दी।
उन्होंने बताया कि उक्त प्रतियोगिता में मप्र सहित दिल्ली, आंध्रप्रदेश तथा महाराष्ट्र सहित लगभग 20 राज्यों की टीमों ने शिरकत की थी। मप्र की 19 वर्षीय टीम की ओर से शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के छात्र लोकपाल जाटव तथा वनखंडेश्वर स्कूल के छात्र अभिषेक मांझी ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। अंडर 14 आयु वर्ग में शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय के अमन बाथम ने अच्छे खेल का प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता।
डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर ने खिलाड़ियों को दी बधाई
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में मेडल जीतकर लौटे खिलाड़ियों से सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले एवं डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर सौरभ गुर्जर ने मुलाकात की और बधाई दी। उन्होंने डबरा के खिलाड़ियों को पुष्पहार पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर सतेन्द्र गुर्जर, सुखवेन्द्र गुर्जर तथा कमल झा उपस्थित रहे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal