Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पूर्व केंद्रीय मंत्री सिंधियाजी झाड़ू भी पकड़ा देंगे तो भी खुश रहूंगी : इमरती

ग्वालियर – प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी ने कहा-ये विभाग मुझे पूर्व केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधियाजी ने दिलवाया है। यदि वे झाड़ू भी पकड़ा देंगे तो भी मैं खुश रहूंगी। वे पत्रकारों के मंत्रालय को लेकर संतुष्टि संबंधी सवाल का जवाब दे रही थीं। उन्होंने कहा कि वे विभाग के बारे में पूरी जानकारी लेने के साथ वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में काम करेंगी ताकि हर जरूरतमंद को योजनाओं का लाभ मिल सके। शहर में रोड शो के बाद शाम को कांग्रेस कार्यालय पहुंचने पर शहर जिलाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा ने शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर ग्रामीण कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन सिंह राठौड़ ने इमरती देवी से महीने में एक बार कांग्रेस कार्यालय आकर कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनने का सुझाव दिया। इस पर उन्होंने कहा- अध्यक्षजी, मैं एक बार नहीं, जरूरत पड़ने पर दो बार कार्यालय आऊंगी। लेकिन मुझे पूरा प्रदेश भी देखना है। ऐसे में आप लोगों को भी कमान संभालनी होगी। प्राथमिकताएं गिनाते हुए उन्होंने कहा सबसे पहले कुपोषण का कलंक हटाने की दिशा में काम करूंगी। इस अवसर पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश कौरव, सरोज मिश्रा, कल्याण कंसाना, वीर सिंह तोमर, नवीन परांडे, कुलदीप कौरव आिद मौजूद थे।
5 मिनट में 5 लोगों के पर्स और मोबाइल चोरी
रोड शो में ओल्ड हाईकोर्ट के पास 5 मिनट में एडवोकेट सहित पांच लोगों के पर्स व मोबाइल चोरी हो गए। इंदरगंज थाना पुलिस ने पांच लोगों की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर ली है। ओल्ड हाईकोर्ट के सामने मैनावाली गली के एडवोकेट आनंद भारद्वाज अपने साथियों के साथ कैबिनेट मंत्री का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। दोपहर करीब 3 बजे जुलूस वहां से निकला तो उन्होंने स्वागत किया। महज पांच मिनट बाद जब उनकी नजर जेब पर पड़ी तो पर्स गायब था। उनके साथियों के भी पर्स और मोबाइल गायब थे। उधर माधौगंज से तीन और कोतवाली क्षेत्र से भी 1 युवक का पर्स चोरी हुआ। इन लोगों ने भी थाने में शिकायत की है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...