Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा निःशुल्क में नेत्र परीक्षण के बाद मोतियाबिंद मरीजो को लेंस प्रत्यारोपण हेतु 136 लोगों को बस द्वारा चित्रकूट के लिये किया रवाना।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली एवं प्रतिष्ठित संस्थान सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 27/12/2018 को समय सुबह 09:00 बजे से लेकर लगभग दोपहर 1:00 बजे तक

बैढन के बिलौंजी पं. अटलबिहारी वाजपेयी सामुदायिक भवन में चित्रकूट के अनुभवी डॉक्टरों द्वारा *नि:शुल्क* में नेत्र परीक्षण एवं चश्मा का वितरण किया गया जिसमें कुल लगभग 350 लोग लाभान्वित हुये जो इस

प्रकार हैं नये 136 लोग में बुजुर्ग महिला व पुरुष का नेत्र परीक्षण के उपरांत चित्रकूट लेंस प्रत्यारोपण हेतु बस द्वारा रास्ते का भोजन के साथ रवाना किया गया और वहीं पुराने मरीज लगभग 102 लोगो को नेत्र ऑपरेशन के बाद चश्मा वितरण किया गया और नेत्र परीक्षण के दौरान वही पर जरूरतमन्दों को तुरन्त आँख में डालने हेतु दवाई एवं चश्मा लगभग 120 लोगो को वितरण किया गया और आने वाले समय में लेंस प्रत्यारोपण करवाने वालो को 30 जनवरी 2019 को *नि:शुल्क* में चश्मा वितरण किया जायेगा ।

इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली चेयरमैन – राजमोहन श्रीवास्तव व सदस्यों का एकमात्र लक्ष्य है कि सिंगरौली जिले में मोतियाबिंद को जड़ खत्म करना है और जब तक मोतियाबिंद की बीमारी खत्म नही होगी तब तक यह अभियान नेत्र शिविर मोतियाबिंद ऑपरेशन एवं लैंस प्रत्यारोपण नि:शुल्क में चित्रकूट भेजकर अनवरत यह कार्य चलता रहेगा और चेयरमैन – राजमोहन श्रीवास्तव ने इस नेक कार्य को सफल बनाने एवं सहयोग करने वालो व आने वाले हितग्राहियों एवं सदस्यों को धन्यवाद संप्रेषित किया ।

मुख्य रूप से रेडक्रॉस सोसायटी चेयरमैन -राजमोहन श्रीवास्तव, वाइस चेयरमैन – इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी सिंगरौली द्वारा निःशुल्क में नेत्र परीक्षण के बाद मोतियाबिंद मरीजो को लेंस प्रत्यारोपण हेतु 136 लोगों को बस द्वारा चित्रकूट के लिये किया रवाना. मिश्रा, सचिव – डॉ.डी.के.मिश्रा, सदस्य – मनोज प्रताप सिंह, भूपेंद्र सिंह (बंटी गर्ग) कोषाध्यक्ष, जयप्रकाश दुबे (कोऑर्डिनेटर), जितेंद्र सिंह, ओपीएन सिंह, शिवा सिंह, यशवीर सिंह, इंजी. आशीष शुक्ला, सौरभ दुबे, आशीष दुबे, जमुना सोनी, विवेक त्रिपाठी, अलका पाण्डेय, आरती तिवारी, अर्चना पाण्डेय, अर्चना चित्रकूट से आये हुये डॉक्टरों की टीम में डॉ.अनुज द्विवेदी, डॉ. गोरेलाल साहू, विद्यासागर, मनीष पटेल, रामअवतार यादव सहित युवा टीम सदस्य एवं रेडक्रॉस सोसायटी के अन्य सदस्य मौजूद रहे ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...