ग्वालियर। कुछ दलाल जांच कराने के लिएजयारोग्य अस्पताल में आने वाले मरीजों को बरगलाकर निजी पैथोलॉजी पर ले जाते हैं और उनसे मोटी रकम ऐंठते हैं। यह खुलासा तब हुआ, जब जेएएच अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा के निरीक्षण के दौरान माधव डिस्पेंसरी की ओपीडी में एक पैथोलॉजी के दो दलाल भागने की कोशिश करते हुए पकड़े गए। दोनों दलालों के कब्जे से सक्षम इमेजिंग एंड डायग्नोस्टिक सेंटर का रसीद कट्टा व पैड बरामद किया गया है। दोनों दलालों को अस्पताल प्रबंधन ने थाने पहुंचाया, लेकिन शिकायत नहीं की।
इस कारण पुलिस ने दोनों को धारा 151 के तहत प्रकरण दर्ज कर जमानत पर छोड़ दिया। जबकि अधीक्षक डॉ. मिश्रा का कहना है पकड़े गए दोनों युवक दलाल थे, जो संभवत: अल्ट्रासाउंड व पैथोलॉजी जांच के रोगियों को अस्पताल में तलाश रहे थे। इनके पास से रसीद पैड व पर्चे भी मिले थे, जो कि पुलिस को सौंप दिए गए थे। पुलिस ने यदि इन्हें जांच किए बिना छोड़ा है तो वह इस संबंध में अधिकारियों से बात करेंगे। वह किस कर्मचारी के बुलावे पर आए थे यह भी जांच की जाएगी।
निरीक्षण के दौरान खुलासा: जयारोग्य अधीक्षक डॉ. अशोक मिश्रा सुबह माधव डिस्पेंसरी ओपीडी का निरीक्षण करने पहुंचे। वह जब बाल एवं शिशु रोग विभाग की ओपीडी में घूम रहे थे तो वहां दो युवक बैठे मिले। एक युुवक चिकित्सक की कुर्सी पर दूसरा उसके पास बैठा था। अधीक्षक ने दोनों को अस्पताल कर्मचारी समझकर पूछताछ की और उनके द्वारा पहनी एप्रिन के बारे में पूछा तो युवक चुप हो गए और टेबल पर रखे पर्चे समेटकर भागने में सफल रहा, एक युवक भाग गया।
दूसरा युवक भागा: बाद में इन्हें अधीक्षक ने पकड़ लिया और पूछताछ शुरू की तो संबंधित युवकों ने अपने नाम राजेंद्र गुर्जर और अमित बताए। इस पर अधीक्षक ने अपने साथ चल रहे सेंट्रल विंडो प्रभारी डॉ. प्रवेश भदौरिया से युवक का बैग चेक करने के लिए कहा तो अमित के बैग में सक्षम इमेजिंग एवं डायग्नोस्टिक सेंटर के पैड बरामद हुए। इसी बीच दूसरा युवक राजेंद्र मौका देख वहां से भाग गया। अधीक्षक ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और युवक अमित को थाने पहुंचाया। अमित ने बताया कि वह अस्पताल के स्टॉफ रमेश के बुलाने पर आते थे।
युवकों के कब्जे से मिले पैथोलॉजी सेंटर के रसीद कट्टे व पैड : अधीक्षक को देखकर भागे युवक को बाद में कर्मचारी के साथ चाय पीते पकड़ा अधीक्षक के निरीक्षण के बाद वहां से भागने वाला युवक राजेंद्र फिर से ओपीडी पहुंच गया और वहां के स्टाफ के साथ बैठ कर चाय पीने लगा। इसी बीच सेंट्रल विंडो के प्रभारी फिर वहां पहुंचे और उन्होंने राजेंद्र को देखकर सुरक्षाकर्मियों को इशारा किया और उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal