Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेलवे स्टेशन ग्वालियर पर यात्री सुविधाएं निम्नतम स्तर पर- पार्सल दफ्तर में बंद है व्हीलचेयर, लिफ्ट काम नहीं कर रही, शौचालय भी गंदे

ग्वालियर -करीब 65 हजार यात्रियों की रोज आवाजाही वाले ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर यात्री सुविधाएं निम्नतम स्तर पर पहुंच गईं हैं। 6 माह पहले ही मंडल द्वारा भेजी गई इलेक्ट्रिक व्हील चेयर पार्सल में बंद है। इस कारण दिव्यांग और बुजुर्ग यात्री परेशान हो रहे हैं। इधर, प्लेटफॉर्म चार की लिफ्ट भी शुरू नहीं हो पाई है।
रेलवे बोर्ड के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने हर हाल में दिसंबर तक इसे चालू करने के निर्देश दिए थे। बात सिर्फ मशीनों की नहीं है, स्टेशन पर सफाई व्यवस्था और सुलभ शौचालय भी बेहाल हैं। दुर्गंध के कारण यात्री शौचालय में जाने की बजाय प्लेटफाॅर्म के आसपास टॉयलेट करते हुए देखे जा सकते हैं। यह स्थिति तब है, जब ग्वालियर स्टेशन ए वन श्रेणी में शामिल है। स्टेशन की सफाई का ठेका जिस एजेंसी को दिया गया है, उसके कर्मचारी भी शौचालय की साफ-सफाई पर ध्यान नहीं देते। सफाई तब होती है जब स्टेशन पर किसी बड़े अफसर काे निरीक्षण के लिए आना होता है। इसके बाद शौचालयों की साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं देता।
इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर ठीक नहीं : इलेक्ट्रिक व्हीलचेयर विकलांग व बुजुर्ग यात्रियों के लिए ठीक नहीं है, क्याेंकि चेयर काफी ऊंची है। इससे बैठने वाले यात्री को गिरने का डर है, इसके बदले दूसरी इलेक्ट्रिक व्हील चेयर मंगवाई जा रही है। अशोक मिश्रा, डीआरएम, झांसी मंडल ड्राइवर का इंतजाम नहीं हुआ तो अफसर बोले- व्हील चेयर ठीक नहीं है पार्सल ऑफिस में बंद इलेक्ट्रिक व्हील चेयर से बुजुर्ग व दिव्यांग बिना परेशानी के कोच के अंदर तक जा सकते हैं, क्योंकि व्हीलचेयर कोच में लगे सीढ़ियों तक पहुंच जाती है। इससे ऐसे यात्रियों को परेशानी नहीं होती, लेकिन इसे चलाने के लिए रेलवे ड्राइवर की व्यवस्था नहीं कर सका।
छह साल पहले मिली थी: छह माह पहले जब झांसी मंडल द्वारा इलेक्ट्रिक व्हील चेयर भेजी गई थी, तब एक कुली को इसकी ट्रेनिंग दी गई थी, लेकिन इसके बाद भी इसे यात्री सुविधा के लिए प्लेटफार्म पर नहीं चलाया गया। अब रेलवे अफसरों का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक व्हील चेयर विकलांग व बुजुर्गों के हिसाब से ठीक नहीं है, क्योंकि इसकी ऊंचाई ज्यादा है, इससे बैठने वाले यात्री के गिरने का डर है। इसलिए इस व्हील चेयर के स्थान पर दूसरी खरीदी जाएगी। इससे अफसराें की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े होते हैं।
आज से कर्नाटक संपर्क क्रांति व दुरंताे का रहेगा स्टाॅपेज : मंगलवार से कर्नाटक संपर्क क्रांति व दुरंतो एक्सप्रेस ग्वालियर स्टेशन पर रुकेगी। मंगलवार को दोनों ट्रेनों को हरी-झंडी दिखाई जाएगी। हालांकि रेलवे ने अधिकृत कार्यक्रम रात तक जारी नहीं किया।
ये रहेगा टाइम टेबल : यशवंतपुर-निजामुद्दीन संपर्क क्रांति सुबह 4:09 बजे आएगी और 4:11 बजे जाएगी। निजामुद्दीन-यशवंतपुर संपर्क क्रांति सुबह 10:36बजे आएगी और 10:38 बजे रवाना होगी। इसी तरह चेन्नई- निजामुद्दीन-दुरंतो एक्सप्रेस सुबह 6: 54 बजे आकर 6:56 बजे रवाना होगी। निजामुद्दीन-चेन्नई शाम 7:9 बजे आकर 7:11 बजे रवाना होगी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...