Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दो बच्चों को छोड़कर मां गायब, पति का आरोप-प्रेमी संग भागी

ग्वालियर -डबरा-सिटी थाना क्षेत्र के ग्राम पठा पनिहार में अपने 13 एवं 11 वर्षीय बेटों को घर छोड़कर मां घर छोड़कर चली गई। महिला की तलाश के लिए पति ने 30 नवंबर को डबरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई है। अभी तक महिला का पता नहीं चल सका है। उसका आरोप है कि उसकी पत्नी को उसका प्रेमी बहला-फुसलाकर भगा ले गया है।
फरियादी लल्लू राम प्रजापति (32) पुत्र किशोरीलाल प्रजापति निवासी पठा पनिहार ने बताया कि उसकी पत्नी महादेवी प्रजापति उम्र 30 साल, 28 नवंबर की रात 9 बजे मेरे भाई की पत्नी की डिलेवरी कराने के लिए साथ आई थी और तभी से घर नहीं पहुंची है। मैं डबरा में एक गोदाम में काम करता हूं। सुबह जब मैं अस्पताल पहुंचा, तो मेरी पत्नी दिखाई नहीं दी। जब मैंने पता किया तो बताया गया कि वह रात में ही चली गई थी, लेकिन घर नहीं पहुंची। पत्नी के घर नहीं पहुंचने पर मैंने अपनी ससुराल पता किया, लेकिन वह वहां भी नहीं थी। जब दो दिन तक उसका कहीं पता नहीं लगा तो 30 नवंबर को थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी दर्ज कराई। तब से लेकर आज तक वह थाने के कई चक्कर काट चुका है, लेकिन उसकी पत्नी का पता नहीं चला सका है। फरियादी ने बताया कि पुलिस द्वारा लिए गए बयान में उसने गांव में शैलेन्द्र परिहार पर पत्नी को भगाने का बयान दर्ज कराया था, लेकिन वह आज भी गांव में खुलेआम घूम रहा है। पुलिस द्वारा उससे किसी प्रकार की पूछताछ नहीं की जा रही है।
पहले भी घर छोड़कर जा चुकी है पत्नी
फरियादी ने बताया कि उसकी शादी जून 2005 को दतिया जिले के कुम्हेड़ी गांव में हुई थी। मेरे एक 13 साल का और 11 साल का पुत्र है। वह फरवरी माह में भी गांव में रहने वाले शैलेन्द्र परिहार के साथ घर से चली गई और दो-तीन दिन बाद वह मायके लौट आई थी। उन्होंने बताया कि मुझे शक है कि इस बार भी वह शैलेन्द के साथ ही गई है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...