Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

एक जनवरी से शुरू होगा ग्वालियर-रायरू मार्ग का निर्माणःकलेक्टर भरत यादव

ग्वालियर।
 
नवागत कलेक्टर भरत यादव ने कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण को निर्देश दिए कि संबंधित कार्य एजेन्सी से रायरू से लेकर ग्वालियर तक के सड़क मार्ग का निर्माण एक जनवरी से शुरू कराएं। उन्होंने राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास पर क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के संबंध में भी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों से चर्चा की।
अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में कलेक्टर ने यह निर्देश अधिकारियों को दिए। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण के अधिकारियों ने जल्द से जल्द यह काम पूरे कराने का भरोसा दिलाया। कलेक्टर ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता वाली योजनाओं को टीम भावना के साथ मूर्तरूप दें। डिलेवरी सिस्टम बेहतर से बेहतर हो, ताकि लोगों को सरकार की मंशा के अनुरूप शासकीय योजना का लाभ जल्द से जल्द मिले।
 
कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित हुई बैठक में श्री यादव ने कहा कि वे स्वयं यथासंभव हर फाइल का उसी दिन निराकरण करेंगे। इसी तरह विभागीय अधिकारी भी शासन से प्राप्त पत्रों सहित सभी फाइलों का त्वरित निराकरण करें। अनावश्यक देरी सहन नहीं की जायेगी। उन्होंने सीएम हेल्पलाइन, समाधान एक दिवस, भू-आवंटन प्रक्रिया, ऋण माफी, समय-सीमा वाले पत्र, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि समर्थन मूल्य पर खरीदी, पोषण एवं पुनर्वास केन्द्र की सेवाओ को भी विशेष प्राथमिकता दी जाए।
 
खाद की कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कराएं एफआईआर
 
कलेक्टर ने उप संचालक कृषि, उपायुक्त सहकारिता और विपणन संघ के प्रबंधक को निर्देश दिए कि किसानों को यूरिया सहित अन्य खाद मिलने में देरी न हो। उन्होंने हिदायत दी कि खाद की कालाबाजारी की जुर्रत करने वालों के खिलाफ पुलिस थाने में एफआईआर दर्ज कराएं। साथ ही कहा कि हर खाद की दुकान पर नजर रखें और किसानों को खाद मुहैया कराने में मदद करें। बैठक में बताया गया कि इसी हफ्ते यूरिया लेकर रेलवे की एक रैक ग्वालियर आएगी। पिछले दिनों आई रैक से ग्वालियर को 1202 मैट्रिक टन यूरिया मिला है। उप संचालक कृषि ने बताया कि जिले में रबी की लगभग 82 प्रतिशत बोवनी पूरी हो चुकी है।
 
यह भी निर्देश दिए
 
-शासकीय प्रयोजन के लिये जमीन आवंटन में देरी न हो।
 
-मीजल्स – रूबेला टीकाकरण और दस्तक अभियान को गंभीरता से लें। अभियान को प्रभावी बनाने के लिये खण्ड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक भी आयोजित कराएं।
 
 
-स्वस्थ भारत यात्रा को प्रभावी बनाने की योजना बनाएं।
 
-निर्वाचन आयोग के निर्देशों के तहत मतदाता सूचियों के पुनरीक्षण का कार्य कराएं।
 
-बीएलओ एवं बीएलए की संयुक्त बैठक भी आयोजित कराएं।
 
-हाल ही में आयोजित हुए विधानसभा चुनाव में शामिल रहे शासकीय सेवकों का शेष भुगतान भी जल्द से जल्द कराएं।
 
-बोर्ड परीक्षाओं को नकल रहित बनाएं। अधूरा कोर्स पूरा कराएं, जिससे परीक्षा परिणाम सुधरे।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...