ग्वालियर-
मथुरा-वृंदावन गए जिला अस्पताल के लैब असिस्टेंट के सूने मकान के ताले चटकाकर चोर डायमंड, गोल्स व सिल्वर की ज्वेलरी सहित सवा छह लाख रुपए का सामान चोरी कर ले गए हैं। वारदात बजाज खाना हनुमान संतर में हुई है। चोरी का पता रविवार सुबह उस समय लगा जब पड़ोसियों ने ताले टूटे देखे। पड़ोसियों ने लैब असिस्टेंट के चाचा को मामले की जानकारी दी। वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना स्थल की जांच के बाद मामला दर्ज कर लिया है।
उपनगर मुरार के बजाज खाना स्थित हनुमान संतर निवासी शोमिल जैन जिला अस्पताल मुरार में लैब असिस्टेंट हैं। दो दिन पहले वह परिवार सहित मथुरा-वृंदावन के लिए निकले थे। उनके चाचा बृजेश कुमार जैन सीपी कॉलोनी में रहते हैं। शनिवार-रविवार दरमियानी रात चोर गिरोह ने शोमिल के घर के ताले चटका दिए। चोर अंदर दाखिल हुए अलमारी से 10 तौला सोना, 5 सोने के सिक्के, 5 किलो चांदी, 50 सिक्के चांदी, डायमंड नेकलेस, 25 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए। रविवार सुबह आसपास रह रहे लोगों ने जब ताले टूटे देखे तो शोमिल के चाचा बृजेश जैन को सूचना दी। वह वहां पहुंचे और अंदर स्थिति देखने के बाद पुलिस को सूचना दी है। पुलिस ने मौके पर पहुंचने के बाद जांच शुरू कर दी है।
रैकी कर वारदात
जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया गया है कि उससे साफ है कि चोर गिरोह ने पूरी रैकी कर वारदात को अंजाम दिया है। उन्हें पता था कि मकान मालिक बाहर है और रात को नहीं लौटने वाला है। इसलिए उन्होंने पूरे इतमिनान से घर के हर कोने में छानबीन की है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal