ग्वालियर -मुरैना मेंखेड़ा मेवदा से सवारियां भरकर मुरैना की तरफ आ रहा एक ऑटो सड़क पर अचानक गाय आने की वजह से पलट गया। हादसे में ऑटो में बैठे एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि ड्राइवर सहित चार लोग घायल हो गए। हादसा माताबसैया थाना क्षेत्र के जींगनी गांव में हुआ। इस एक्सीडेंट के बाद गुस्साई भीड़ ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया, जिसकी वजह से दोनों तरफ के वाहन एक घंटे तक फंसे रहे।
मौके पर पहुंची डायल-100 के स्टाफ को भीड़ ने घेर लिया। खबर है कि भीड़ की क्यूएफआर पर पदस्थ स्टाफ से झूमाझटकी भी हुई है। मौके पर पहुंचे विधायक गिर्राज दंडौतिया ने जब भीड़ को समझाया तब बमुश्किल चक्काजाम खत्म हुआ।
जानकारी के अनुसार रामजीलाल यादव निवासी जींगनी की खेड़ा मेवदा से मुरैना शहर तक ऑटो चलती है। शनिवार सुबह 8 बजे रामजीलाल का ड्राइवर बेटा मनोज यादव (25) खेड़ा मेवदा गांव से सवारियां भरकर मुरैना की तरफ आ रहा था। मुरैना-अंबाह रोड पर जींगनी गांव में पानी की टंकी के पास सड़क पर अचानक एक गाय आ गई। इस गाय को बचाने के चक्कर में ड्राइवर मनोज का स्टेयरिंग से संतुलन हट गया और ऑटो सड़क पर पलट गई।
हादसे में ऑटो में सवार सुरेश पुत्र रामवीर जाटव, खेड़ा मेवदा की दबने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि ड्राइवर मनोज सहित रमेश पुत्र रोशनलाल (50), खेडामेवदा, देवेंद्र पुत्र विजयसिंह (32) खेडा मेवदा, दीनू पुत्र प्रेमू तोमर (29) जींगनी घायल हो गए। हादसे के 108 एंबुलेंस ईएमटी कपिल यादव व प्रदीप सागर, पायलट अतुल व अंकुश शर्मा मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal