ग्वालियर –
शिवपुरी की गोवर्धन थाना पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में आरोपी पति सहित दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 11 महीने पुराने आवेदन की जांच के बाद पुलिस ने आपराधिक कायमी की है। मामले में पीड़िता से दो लोगों ने गलत काम किया था, जिसमें पति का सहयोग रहा। पुलिस ने मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक क्षेत्र के गोहरा गांव की 20 साल की विवाहित युवती ने गोवर्धन थाने में 11 माह पूर्व आवेदन दिया था। जिसमें पति के सहयोग से दो लोगों द्वारा दुष्कृत्य का आरोप लगाया। आवेदन की जांच के बाद आरोपी पति सहित दो अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है।
थाना प्रभारी गब्बर सिंह गुर्जर ने बताया कि शिकायती आवेदन में पीड़िता की शादी गोहरा गांव में हुई थी। पति के सहयोग से मायके से आया गफ्फार खान और ससुराल से फफुआ ससुर रामस्वरूप आदिवासी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस घटना के बाद वह अपने मायके इकलौद गांव चली गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच के बाद आरोपी रामस्वरूप, गफ्फार व पति अमित आदिवासी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। वर्तमान में पीड़िता दूसरी शादी कर पति के साथ रहती है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal