ग्वालियर -जीवाजी विश्वविद्यालय में टाईमलिमिट की बैठक कुलसचिव की अध्यक्षता मेंआयोजित हुई। कुलसचिव ने एआर और परीक्षानियंत्रक से पूछा कि परीक्षा विभाग में कार्यरतकर्मचारियों को जो कंप्यूटर दिये गये थे। वह कहां हैंअगर कंडम हो चुके हैं तो किस स्थान पर रखे गए हैं।यह सुन तीनों अधिकारी चुप्पी साध गए। बैठक में कईअन्य मुद्दों पर भी चर्चा हुई।
जेयू के टण्डन कक्ष में कुलसचिव डॉ. आईके मंसूरी ने अधिकारियों की बैठकली। बैठक में कुलसचिव ने परीक्षा नियंत्रक डॉ. राकेशकुशवाह और सहायक कुलसचिव अभयकांत मिश्रा,सतेन्द्र तेवतिया से पूछा कि विवि के परीक्षा विभाग मेंलगे कंप्यूटर कहां हैं। जिस पर तीनों ही अधिकारी चुप्पी
साध गए।
अधिकारियों की चुप्पी देख कुलसचिव बोलेकि विवि में यूएमएस सिस्टम लागू होने वाला है औरहमारे कप्यूटरों का कोई अता-पता नहीं है। साथ हीकहा है विगत दिवस स्पोर्टस विभाग से 16 कंप्यूटरचोरी हो गये थे। उनका भी आज तक कुछ पता नहींचला।
कुलसचिव बोले-कहां गए कंप्यूटर अधिकारियों ने साधी चुप्पीस्पोर्ट्स विभाग से चोरी हुए कंप्यूटरों का नहीं है कोई अता-पता, टाईम
लिमिट की बैठक में कुलसचिव ने अधिकारियों से किए सवाल-जवाब
वहीं कुलसचिव ने इस बात पर भी नाराजगी
जाहिर की कि टाईम लिमिट में अधिकारी समय परउपस्थित नहीं होते हैं इसलिए टाईम लिमिट की बैठकशाम को 4.30 बजे से की जाएगी।-बनेंगे रोल लिस्ट और चार्टबैठक में यूएमएस सिस्टम पर भी चर्चा हुई। कुलसचिवने अधिकारियों को बताया कि दिसबर माह में जो यूजीकी परीक्षायें संचालित हो रही हैं। उनके चार्ट हार्ड कॉपीके बनेंगे। आगे होने वाली परीक्षा के चार्ट हार्ड कॉपी केरूप में नहीं बनाये जायेंगे। परीक्षाओं के चार्ट विवि केअधिकारी अपने-अपने कंप्यूटर पर देख सकेंगे। जिससेहम चार्ट खो जाने की शिकायतों से दूर हो जायेंगे ।
मुझे नहीं करना ऐसी थानेदारी–टाईम लिमिट की बैठक में सहायक कुलसचिव सतेन्द्रतेवतिया बिफर गए और कुलसचिव से बोले कि मेराप्रभार वापस ले लो, मुझे नहीं करना ऐसी थानेदारी।मेरा स्वास्थ खराब होने पर किसी ने मार्कशीटों को चेकनहीं किया और मार्कशीटों के मारे मेरे कमरे को भरदिया। या किसी के जाने पर कार्य रुक जाता है।मार्कशीटों में इतनी गलती आ रही हैं कि मैं आये दिनअधिकारियों को अवगत करा रहा हूं। लेकिन कोई भीअधिकारी कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के लिए तैयारनहीं है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal