ग्वालियर- जीवाजी यूनिवर्सिटी के पूर्व रजिस्ट्रार प्रो. आनंद मिश्रा का उच्च शिक्षा विभाग ने 3 दिन में दूसरी बार तबादला कर दिया। प्रो. मिश्रा की रजिस्ट्रार पद पर प्रतिनियुक्ति समाप्त करते हुए अशोकनगर के सहरई कॉलेज में पदस्थ करने का आदेश 19 दिसंबर को जारी किया था।
19 दिसंबर को किया था अशोकनगर तबदलाबाद में दमोह के गर्वमेंट कॉलेज में पदस्थ किया गया
शुक्रवार को प्रो. मिश्रा ने सहरई कॉलेज में ज्वाॅइन भी कर लिया था। लेकिन शनिवार शाम को नया आदेश आया, इसमें 3 दिन पहले जारी किए गए तबादला आदेश को संशोधित करते हुए प्राे. मिश्रा को दमोह के गर्वमेंट कॉलेज तेंदूखेड़ा में पदस्थ किया गया है। प्रो. मिश्रा, भाजपा सरकार में मंत्री रहे नरोत्तम मिश्रा के भाई हैं। विधानसभा चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद उनके खिलाफ शिकायत हुई थी कि वह शासकीय पद पर रहते हुए दतिया में चुनाव प्रचार कर रहे हैं।
आचार संहिता उल्लंघन के मामले में निर्वाचन आयोग के आदेश पर उन्हें 2 नवंबर को जेयू से हटाकर इंदौर संभागायुक्त कार्यालय में अटैच किया गया था। चुनाव परिणाम आने के बाद प्रो. मिश्रा को अशोकनगर के सहरई कॉलेज में पदस्थ किया गया था।-
दमोह से 417 किमीदूर भेजा डॉ. आनंदमिश्रा को
जीवाजी विश्वविद्यालय के पूर्वकुलसचिव डॉ.आनंद मिश्रा ने 9 वर्षतक अपनी सेवायें जेयू में दी हैं।विधानसभा चुनाव के दौरान उन पर
आचार संहिता उल्लंघन का आरोपलगा था। इस पर उन्हें संभागायुक्तइंदौर कार्यालय में अटैच कर दिया
था। 19 दिसंबर को डॉ. मिश्रा कीप्रतिनियुक्ति को समाप्त कर दियाथा और उन्हें अशोक नगर के पाससरहई में भेज दिया था। उच्च शिक्षाविभाग के अवर सचिव ने आदेश मेंसंशोधन करते हुये उन्हें दमोहतेन्दुखेडा के शासकीय महाविद्यालयमें पदस्थ कर दिया है। दमोह सेतेन्दुखेडा करीब 417 किमी कीदूरी पर स्थित है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal