
?बलिया:थानाध्यक्ष बांसडीह रोड़ व प्रभारी स्वाट टीम द्वारा संयुक्त रुप से बांसडीह रोड़ तिराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान रोहुआ रोड़ की ओर से आ रहे 02 चार पहिया वाहन सं0 क्रमशः-Dl4CAE 3873 इनोवा तथा JH05Z 2306 पीकप को रोका गया तो एक ओर वाहन रोक उसमें बैठे व्यक्ति उतर कर भागने का प्रयास किये, जिनको दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पकड़े व्यक्तियों सूरज दास,अंकित सिंह, पियूष कुमार उर्फ अनुज कुमार सिंह,नीतेश सिंह व बरमेश्वर सिंह के कब्जे से 06 पैकेट से कुल 32.810 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया
पुछताछ में उक्त व्यक्तियों ने बताया कि हम लोग उड़ीसा से गांजा कम दाम में क्रय करके बिहार,गोरखपुर,देवरिया व बलिया में बेचते हैं। आज हम लोग गांजा गोरखपुर बेचने जा रहे थे कि पकड़ लिये गये,हम लोगों का सरगना नीतेष सिंह है। वाहनों का कागजात न होने के कारण एम.वी एक्ट में सीज कर, अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*HS-NEWS✍अभिषेक सिंह (बलिया) 9616197070 www.himmatSamachar.com. ज्यादा खबरों के लिए प्लेस्टोर से निशुल्क डाउन लोड करें हमारा ऐप्स।।और जुड़े नये न्यूज क्रांति के साथ।*??????
*? Himmat Samachar: http://play.google.com/store/apps/details?id=com.himmatsamacharapp*
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal