ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 21/12/2018
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अवैध कारोबार व अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही में पुनः कोतवाली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली और बताया जा रहा कि मध्य प्रदेश – छत्तीसगढ़ के सीमा से अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को

गिरफ्तार किया गया जब वह गांजा तस्कर बेचने के उद्देश्य जा रहा था ।
वही बताया जा रहा है कि कोतवाली प्रभारी नगर निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी को सूचना मिली कि ग्राम – बरहपान (मुड़वनिया) निवासी – रामविशाल बैस जो दिखावे के लिये किराना दुकान चलाता है और उसके आड़ में अवैध मादक पदार्थ गांजा लाकर विक्रय करता है और मुखबिर की सूचना पर नवागत चौकी प्रभारी गोभा – एस.के. दुबे के नेतृत्व में गोभा व कोतवाली की संयुक्त टीम रवाना कर आरोपी को उसकी दुकान से गिरफ्तार कर तलाशी ली गयी जिसके पास से लगभग आधा किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा पदार्थ पाया गया और गाँजा को जप्त किया गया जिसके खिलाफ थाना बैढन में अप. क्र. 917/18 धारा 8/20 बी एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गयी और मादक पदार्थ गाजा कहां से लाया गया जिसकी अभी पूछताछ चल रही है ।
उक्त कार्यवाही में कोतवाली प्रभारी बैढन नगर निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी के मार्गदर्शन में की जा रही कार्यवाही में चौकी प्रभारी गोभा एस.के. दुबे, प्रधान आरक्षक – अरविंद चतुर्वेदी, धर्मेंद्र साथ ही कोतवाली बल उपनिरीक्षक – आदित्य करदाते, डी.एन. सिंह, संजय सिंह परिहार, प्रवीण सिंह शामिल रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal