ग्वालियर-मुरैना में बिजली कंपनी का प्लायर्स अब सरकारी विभागों के आला अधिकारियों के नाम से लिए गए बिजली कनेक्शनों को काटेगा। कंपनी ने उन 12 विभागों के विभाग अधिकारियों के नाम नोटिस जारी कर दिए हैं जिन पर कंपनी का लाखों-करोड़ों रुपए बतौर बिल बकाया है। इन पर कार्रवाई करने के लिए बिजली कंपनी के प्रबंधक संचालक कार्यालय से निर्देश जारी हुए हैं।
कंपनी के महाप्रबंधक विनोद कटारे द्वारा बताया कि प्रबंध संचालक कार्यालय ने बकाया वसूली के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कंपनी ने नगर निगम, जिला शिक्षा अधिकारी, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ सहित 12 अधिकारियों को नोटिस दिए हैं। इन बकायादारों में नगर निगम सबसे शीर्ष पर है। नगर निगम पर कंपनी का करीब 5 करोड़ बकाया है। जबकि सबसे कम बकाया वन मंडला अधिकारी हैं।
जल्द काटे जाएंगे कनेक्शन? कंपनी ने साफ किया है कि मंगलवार से उनकी टीमें इन सरकारी कार्यालयों की ओर जाएंगी और कनेक्शन काटने का काम शुरू करेंगी। अधिकारियों के मुताबिक इससे जो भी प्रभाव पड़ेगा उसके लिए अधिकारी खुद जिम्मेदार होंगे।
अन्य जिलों में भी ऐसा होगा
किस पर कितना बकाया
उपभोक्ता कनेक्शन बकाया
आयुक्त नगर निगम – 147 -4 करोड़ 77 लाख
डीईओ -19 -12 लाख 79 हजार
डीडी कृषि – 05 -2 लाख 48 हजार
ईई आरईएस – 04 -1 लाख 82 हजार
ईई पीडब्ल्यूडी -05 -1 लाख 88 हजार
सेल्स टैक्स ऑफीसर -02 – 1 लाख 88 हजार
ईई सिंचाई विभाग -05 -6 लाख 5 हजार
ईई बीएसएनएल -10 – 15 लाख 12 हजार
एजेके -05 -5 लाख 62 हजार
डीएफओ -01 – 4 लाख 17 हजार
एसपी पुलिस -18 – 66 लाख 9 हजार
पशु चिकित्सा – 2 – 1 लाख 23 हजार
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal