Deprecated: Optional parameter $headers declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $attachments declared before required parameter $email_configuration_settings is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/plugins/wp-mail-bank/includes/class-mail-bank-auth-host.php on line 175

Deprecated: Optional parameter $depth declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919

Deprecated: Optional parameter $args declared before required parameter $output is implicitly treated as a required parameter in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/theme-functions.php on line 1919
संगठन के अध्यक्ष व उनकी टीम ने चुनाव में काम नहीं किया, इसलिए भाजपाहारी – मुरैना सांसद अनूप मिश्रा – बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम…
Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संगठन के अध्यक्ष व उनकी टीम ने चुनाव में काम नहीं किया, इसलिए भाजपाहारी – मुरैना सांसद अनूप मिश्रा

ग्वालियर-मुरैनामें सांसद अनूप मिश्रा ने रेस्टहाउस में रविवार को कार्यकर्ताओं सेकहा,
मंत्री पर पूरे जिले की सीटों की जिम्मेदारी होती है। वे स्वयं ही चुनाव हार गए। साथ ही जिले के संगठन के अध्यक्ष व उनकी टीम ने चुनाव में काम नहीं किया। इसलिए भाजपा को हार का सामना करना पड़ा है। लेकिन अब फिर से मैदान में उतरना है और आम कार्यकर्ताओं की लड़ाई लड़ना है। क्योंकि अब कांग्रेस भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ अन्याय करेगी। इसलिए अब एक जुट होकर लड़ाई लड़ना होगा। यह बात सांसद अनूप मिश्रा ने रेस्टहाउस में कार्यकर्ताओं से कही। श्री मिश्रा आज विधानसभा चुनाव में भितरवार में स्वयं की हार व जिले में सभी सीटों पर भाजपा की हार के बाद आए थे।
कार्यकर्ताओं से श्री मिश्रा ने कहा कि चाहे जिले के मंत्री हों, या प्रदेश के। इनके ऊपर अपनी सीट के साथ -साथ उनके जिले की सीटों को जिताने की जिम्मेदारी होती है। लेकिन मुरैना में व अन्य जगहों पर जब मंत्री ही हार गए तो अन्य सीटों पर कैसे जीतते। क्योंकि मंत्रियों ने अपने क्षेत्र व जिले में काम ही नहीं किया और कार्यकर्ता असंतुष्ट रहे।
सीधे निशाने पर भाजपा जिलाध्यक्षः सांसद ने जिले के भाजपा अध्यक्ष अनूप भदौरिया को ही अपने निशाने पर रखा। उन्होंने कहा कि जिले में भाजपा अध्यक्ष नाम की चीज नहीं थी। चुनाव में भाजपा अध्यक्ष व उनकी टीम कहीं नजर नहीं आई। टीम के सदस्य दूसरे प्रत्याशियों के लिए काम करते हुए नजर आए। इसलिए भाजपा जिलाध्यक्ष को ईस्तीफा दे देना चाहिए। यदि वे इस्तीफा नहीं देंगे तो वे स्थानीय स्तर से लेकर ऊपर तक जिलाध्यक्ष का इस्तीफा मांगेगे। साथ ही उन्हें हटवाएंगे। श्री मिश्रा ने कहा कि जिले की अध्यक्ष की टीम में ऐसे लोग थे जिन्हें कोई नहीं जानता था ओर उनका वजूद नहीं था। इसलिए पूरा संगठन ही कमजोर हो गया।
यह कहा भाजपा कार्यकर्ताओं सेः
सांसद ने सभी मौजूद कार्यकर्ताओं से कहा कि वे मंडल स्तर पर कार्यकर्ताटों को व्हाट्सएप ग्रुप तैयार करें। जिससे उनके साथ कोई घटना होती है तो वे अपनी घटना को तुरंत बता सके। आगामी 15 दिन में सभी मंडलों में बैठक करके इन सभी चीजों को करें। जिससे कांग्रेस के खिलाफ लड़ाई लड़ सके। क्योंकि अब कांग्रेस के निशाने पर भाजपा के कार्यकर्ता होंगे। उनके साथ अन्याय होगा। इसलिए इन कार्यकर्ताओं के साथ एकजुट होकर काम करना होगा। नहीं तो आम कार्यकर्ता टूट जाएगा।
जब भाजपा उपाध्यक्ष से हुई बहसः बैठक के दौरान सांसद ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने काम ही नहीं किया है। इस पर भाजपा उपाध्यक्ष रामनरेश शर्मा ने सांसद से कहा कि वे इस तरह से आरोप नहीं लगा सकते। उन्होंने काम नहीं किया है। इस पर सांसद ने कहा कि उनके पास प्रूफ हैं। दिखा भी देंगे। काफी देर तक दोनों के बीच बहस भी हुई।
सबलगढ़ की भाजपा प्रत्याशी सरला रावत की आंख में आए आंसूः
बैठक में भाग लेने के लिए सबलगढ़ की भाजपा प्रत्याशी सरला रावत भी आई थी। सांसद जब जाने लगे तो सरला रावत की आंखों में आंसू छलक आए। उन्होंने सांसद को बताया कि किस तरह तरह से भाजपा अध्यक्ष सहित अन्य संगठन के पदाधिाकारियों ने उनके साथ भितरघात किया। हालांकि सांसद ने आश्वासन दिया कि वे उनकी बात को पार्टी के वरिष्ठ लोगों के सामने रखेंगे और कार्रवाई करेंगे।
तो सांसद फिर से लोकसभा चुनाव में उतरना चाहते हैं मुरैना सेः
सांसद अनूप मिश्रा कार्यकर्ताओं से बात करने के लिए इसलिए आए, क्योंकि वे आगामी लोकसभा चुनाव में मुरैना लोकसभा से फिर से उतरना चाहते हैं। यह बात बैठक में बैठे कार्यकर्ता ही आपस में बात करते हुए कह रहे थे। कार्यकर्ताओं का कहना था कि यदि यदि वे चुनाव में आते भी हैं तो कार्यकर्ता उनके साथ वोट मांगने कैसे जाएंगे। क्योंकि सांसद क्षेत्र में नहीं आए और काम नहीं किया।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...