Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

रेलवे स्टेशन पर परेशान रहे यात्री, विंडो पर टिकट नहीं मिला, एस्केलेटर भी था बंद, किया हंगामा

 
 
ग्वालियर-
ग्वालियररेलवे स्टेशन पर  यात्रियों को कई जगह परेशानी का सामना करना पड़ा। प्लेटफार्म नंबर 4 के बाहर स्थित टिकट बुकिंग ऑफिस पर टिकट नहीं मिलने से यात्रियों ने हंगामा किया। कारण कि टिकट की एक ही विंडो खुली थी। वहीं दूसरी ओर प्लेटफार्म नंबर एक का एस्केलेटर खराब होने से यात्री सुबह से शाम तक परेशान रहे। यात्रियों को सीढ़ियां चढ़कर प्लेटफार्म नंबर 2 व 3 पर पहुंचना पड़ा। इतना ही नहीं, जिन यात्रियों की ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 4 पर आनी थी, उन्हें ट्रेन की जानकारी लेने के लिए प्लेटफार्म नंबर एक पर आना पड़ा, क्योंकि प्लेटफार्म नंबर 4 की डिजिटल डिस्प्ले स्क्रीन खराब थी। यह हालात तब हैं, जब रेलवे स्टेशन पर रोज 50 हजार से अधिक यात्रियों का आना जाना है।
 
टिकट लेने के लिए स्टेशन पर लगी यात्रियों की लाइन।
 
ताज और खजुराहो-उदयपुर इंटरसिटी के समय यात्री टिकट के लिए हुए परेशान
 
ताज एक्सप्रेस व खजुराहो उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आने का समय हो चुका था और टिकट केवल एक खिड़की पर दिए जा रहे थे। जबकि यात्रियों की तीन लंबी लाइनें लगी थीं। यहां दो खिड़की पर जनरल टिकट यात्रियों को दिए जाते हैं। लेकिन खिड़की नंबर दो पर बुकिंग क्लर्क की शिफ्ट चेंज हो रही थी। इस कारण केवल खिड़की नंबर एक पर ही टिकट वितरण का काम चल रहा था। इससे यात्री भड़क गए और हंगामा कर दिया।
 
एटीवीएम मशीन से एक सप्ताह से नहीं मिल रहे टिकट
 
यात्रियों की सुविधा के लिए प्लेटफार्म के बाहर एटीवीएम मशीन लगाई गई हैं। लेकिन इन मशीन से टिकट निकालने वाले वेंडर गायब हैं। इससे पिछले एक सप्ताह से यह मशीन बंद पड़ी हैं। रेलवे अफसरों का कहना था कि जिन वेंडर को जिम्मेदारी दी गई थी, उनका ठेका खत्म हो चुका है। इससे मशीन बंद पड़ी हैं।
 
भिंड-कोटा 19 तक व कोटा-भिंड पैसेंजर 20 तक रद्द
 
कोटा-रुठियाई रेलमंडल के बारां व सालपुरा सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग व दोहरीकरण का काम होने के कारण रेलवे ने दो ट्रेनें रद्द की हैं। भिंड-ग्वालियर व कोटा पैसेंजर 19 तक व कोटा-ग्वालियर-भिंड पैसेंजर 20 दिसंबर तक रद्द रहेगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...