ग्वालियर. दवा कंपनी में काम करने वाले 33 वर्षीय मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एजी पुल के पास शुक्रवार-शनिवार की रात करीब 3 बजे उनका शव ट्रैक पर पड़ा मिला। वह शाम करीब 5.30 बजे कंपनी के सीनियर मैनेजर से मिलने जाने की कहकर घर से निकले थे, इसके बाद देर रात तक नहीं लौटे। पत्नी ने कई बार मोबाइल पर कॉल किया लेकिन फोन बंद आ रहा था।
मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव ट्रेन की चपेट में कैसे आए, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल जीआरपी हादसा और आत्महत्या के एंगल पर जांच कर रही है। जबकि मृतक के परिजनों ने कंपनी के सीनियर मैनेजर पर भी संदेह जताया है। बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले प्रेमकुमार पुत्र स्व. ज्ञानेन्द्र चौधरी (33) वर्ष 2006 में ग्वालियर आ गए थे। वे पत्नी कंचन और पुत्र प्रियांशु (9) के साथ अशोक विहार कॉलोनी में रह रहे थे। वे एरिस्टो फार्मास्युटिकल कंपनी में एमआर थे।
शुक्रवार शाम करीब 5.30 बजे पत्नी कंचन से कहकर गए कि उनकी कंपनी के सीनियर मैनेजर अजीत उपाध्याय इंदौर से ग्वालियर आ रहे हैं। उन्हीं से मिलने वह होटल में जा रहे हैं। देर रात तक वह घर नहीं पहुंचे। रात करीब 3 बजे उनका शव एजी पुल के पास रेलवे ट्रैक पर क्षत-विक्षत हालत में मिला। उनकी जेब में मिले दस्तावेज से पहचान हुई।

बूढ़ी मां का इकलौता सहारा छिना : प्रेमकुमार की बूढ़ी मां समस्तीपुर में ही रहती थीं। उसके पिता का निधन हो चुका है। वे बूढ़ी मां का इकलौता सहारा थे।
रिश्तेदार बोले- सीनियर मैनेजर ने हमसे झूठ कहा
पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद प्रेमकुमार के रिश्तेदार सुनील कुमार ने बताया कि पीएम हाउस पर मैनेजर अजीत उपाध्याय कुछ देर मौजूद रहे। इसके बाद बोले कि वह होटल विनायक में रुके हैं और परिजनों को कुछ आर्थिक मदद देंगे। जब रिश्तेदार होटल विनायक पहुंचे तो वहां रिसेप्शन पर बताया गया कि अजीत नाम का कोई शख्स होटल में ठहरा ही नहीं है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal