Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अप्रिय घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से जिला बदर का आरोपी घूमते हुये चढ़ा पुलिस के हत्थे पहुंचा जेल।।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 16/12/2018

BK NEWS/:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है जिसमे कोतवाली थाना प्रभारी बैढन को मिली सफलता ।
।

जिला बदर का आरोपी बैढन थाना क्षेत्र में घूमते पाये जाने पर गिरफ्तार कर आदेश की अवहेलना के आरोप में न्यायालय में पेशकर जेल भेजा गया वहीं बैढन कोतवाली थाना नगर निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी को मुखबिर से सूचना मिली कि शातिर अपराधी अभिमन्यु सिंह उर्फ गुड्डा सिंह पिता- दधिबल सिंह उम्र – 44 वर्ष जिसका जिला बदर जिला पुलिस अधीक्षक के अनुशंसा में जिला कलेक्टर द्वारा दिनांक 10/09/2018 को आदेश क्र./ 0010/ अपराधिक/विविध/2018 के आदेश के तहत जिला बदर किया गया था, जिसमे आरोपी को जिला बदर अवधि में शक्तिनगर (उत्तर प्रदेश) में रहने हेतु आदेशित किया गया था किंतु आरोपी आज दिनांक को पुनः बैढन के करकोसा क्षेत्र में घूमने की सूचना पर तत्काल नगर पुलिस अधीक्षक की सतत निगरानी में कोतवाली प्रभारी द्वारा गिरफ्तार कर जेल भिजवाया गया ।

वही बताया जा रहा कि आरोपी के खिलाफ थाना कोतवाली में जिला कलेक्टर के आदेश का उल्लंघन के आरोप में अप. क्र. 911/18 धारा 188 भारतीय दंड विधान एवं धारा मध्य प्रदेश सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 के तहत अपराध दर्ज किया गया और आरोपी अभिमन्यु सिंह उर्फ गुड्डा के खिलाफ थाना बैढन में वर्ष 1997 से अब तक कुल 14 अपराध है जिसमे मारपीट एवं अन्य धाराओं में दर्ज है जिसमें से अकेले 09 अपराध चोरी एवं नकाबजनी के हैं आरोपी शातिर चोर तथा आरोपी अपनी आदत से बाज नहीं आ रहा था जिस पर कोतवाली प्रभारी द्वारा जिला बदर हेतु आवेदन जिला कलेक्टर को दिया गया था जिस पर जिला कलेक्टर द्वारा 10/09/2018 को आरोपी को जिला बदर का आदेश पारित हुआ जिससे आरोपी को शक्तिनगर सिंगरौली जिले की सीमा के बाहर रहने हेतु छोड़ा गया था ।

*उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एसआई- बालेन्द्र त्यागी, प्रधान आरक्षक- अरविंद द्विवेदी, डीएन सिंह, आरक्षक – संजय सिंह परिहार, प्रवीण सिंह, संजीत कुमार शामिल रहे ।*

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...