Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

लम्बे समय से 07 प्रकरणों में इनामी आरोपी फरार चल रहे अलग-अलग स्थानों से बैढन पुलिस ने किया गिरफ्तार।।

बढ़ता कारवाँ/ सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन जिला पुलिस अधीक्षक – रियाज इकबाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे के दिशा – निर्देशन में नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में लगातार अवैध कार्यों व अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु एवं लम्बे

समय से फरार चल रहे आरोपियों की धर – पकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था जिसमें बैढन सिटी कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक- मनीष त्रिपाठी द्वारा टीम गठित कर अलग-अलग स्थानों से साथ 07 फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है ।

बताया जा रहा कि घटना करने के बाद से ही लगातार पुलिस गिरफ्त से दूर रहकर फरार चल रहे थे जिस पर पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी पर ₹500 रुपये से लेकर ₹2000 रुपये तक का इनाम घोषित किया गया था जो मारपीट, दहेज प्रताड़ना, बलवा सहित विभिन्न धाराओं में फरार चल रहे थे जिस पर कोतवाली प्रभारी द्वारा एक टीम रवाना कर फरार चल रहे आरोपियों की पतासाजी की जो पिछले 2 से 10 वर्षों से फरार चल रहे थे जिसमे 07 आरोपियों को क्रमशः शक्तिनगर (उत्तर प्रदेश), बसौड़ा, रजमिलान, माड़ा, बिलौंजी, अमलोरी से गिरफ्तार किया गया है और कुछ फरार गिरफ्तार और आरोपियों में सुरेंद्र मणिगिरी, जटा भारती, लल्लू पाण्डेय, छोटेलाल, हरीलाल, विवेक को थाने लाकर चालानी कार्यवाही की गयी और फरार आरोपियों के खिलाफ कोतवाली द्वारा लगातार गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है ।

जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूचि लेकर घटना करने के बाद से ही लगातार लुक छिपकर रह रहे ऐसे आरोपियों के खिलाफ पुलिस के उत्साहवर्धन हेतु नगद पुरस्कार की घोषणा भी की गयी है ।

उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी में एसआई – बालेंद्र त्यागी, प्रधान आरक्षक- डीएन सिंह, अरविंद द्विवेदी, आरक्षक – संजय सिंह परिहार, प्रवीण सिंह, महेश पटेल, पंकज सिंह, दिलीप धाकड़ की भूमिका रही ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...