ग्वालियर –
घोषित चुनाव परिणामों ने सभी को चौंकाया। जिले की छह में से 4 सीट पर काबिज भाजपा इस बार कुल 5 सीटें हार गई। कांग्रेस ने भितरवार, डबरा सहित पूर्व और दक्षिण सीट पर बढ़त बनाकर सालों बाद जिले में जीत दर्ज की। शिवराज कैबिनेट के मंत्री जयभान सिंह पवैया और नारायण सिंह कुशवाह चुनाव हार गए। पवैया को उनके पुराने प्रतिद्वंद्वी प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बड़े अंतर से शिकस्त दी। वहीं नारायण सिंह को पहली बार चुनाव लड़े कांग्रेस के युवा उम्मीदवार प्रवीण पाठक ने अंतिम राउंड में पटकनी देकर भाजपा के अभेद्य गढ़ को भेद दिया। यहां से भाजपा की बागी पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता मैदान में होने के कारण भाजपा के वोट बैंक में सेंध लगी।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal