Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद रोड निर्माण,जौरासी मंदिर रोड प्रोजेक्ट पर वन विभाग का अड़ंगा

ग्वालियर -पांच वर्ष के लंबे इंतजार के बाद गत 30 नवंबर को जौरासी मंदिर रोड का काम शुरू हो पाया था, लेकिन अब रोड के निर्माण में वन विभाग ने आपत्ति जता दी है। दरअसल, ग्वालियर-झांसी राष्ट्रीय राजमार्ग से जौरासी मंदिर के लिए लिंक रोड गया है। इस रोड पर ग्वालियर की तरफ शुरूआती 400 मीटर की लंबाई तक रोड के दोनों तरफ वन विभाग की जमीन है। पहले इस रोड के निर्माण की जिम्मेदारी एनएचएआई ने पीडब्ल्यूडी को दी थी, लेकिन बाद में स्वयं ही चार करोड़ रुपए की लागत से इसके निर्माण का ठेका दे दिया। इस दौरान अफसरों ने जमीन के संबंध में जानकारी नहीं ली और एकतरफा ही 17 मीटर की चौड़ाई का प्रावधान कर दिया। जब ठेकेदार फर्म ने यहां अर्थवर्क का काम शुरू किया, तो वन विभाग के अमले ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई। वन विभाग अब यहां रोड की चौड़ाई सिर्फ 12 मीटर तक रखने के लिए अनुमति दे रहा है, जबकि ट्रैफिक के फ्लो के लिए 17 मीटर की चौड़ाई जरूरी है। फिलहाल एनएचएआई के अफसरों ने ठेकेदार फर्म को 700 मीटर की रोड जल्द तैयार करने के निर्देश दे दिए हैं।
हम रास्ता निकाल रहे हैं
 जौरासी मंदिर रोड के निर्माण में 400 मीटर लंबाई तक वन विभाग की जमीन है। वन विभाग यहां 12 मीटर चौड़ाई देने के लिए सहमत हो रहा है। हम इस संबंध में प्रशासन के माध्यम से रास्ता निकाल रहे हैं, ताकि रोड का निर्माण बाधित न हो। मनोज शर्मा, प्रोजेक्ट डायरेक्टर एनएचएआई
700 मीटर रोड बना रहे हैं
 रोड निर्माण व चौड़ीकरण के दौरान वन विभाग ने आपत्ति लगा दी। इसके कारण हमें 400 मीटर में काम बंद करना पड़ा है। अभी हम 700 मीटर लंबाई की रोड बना रहे हैं। इस मामले में हमने एनएचएआई के अफसरों को भी सूचित कर दिया है। शिवप्रताप सिंह भदौरिया, मैनेजर, एसकेएस कंस्ट्रक्शन आगरा
2000 मीटर जाएगी वन विभाग की जमीन
किसी भी हाईवे, सड़क या बिल्डिंग के निर्माण में वन विभाग की जमीन आने पर अफसरों की सहमति से जिला प्रशासन द्वारा इतनी ही जमीन किसी दूसरे स्थान पर वन क्षेत्र के लिए चिह्नित कर दी जाती है। इस मामले में वन विभाग की 2000 मीटर जमीन जाएगी। ऐसे में अब गेंद प्रशासन व वन विभाग के अफसरों के पाले में चली गई है। इनके संयुक्त निर्णय के बाद ही इस रोड की चौड़ाई को लेकर कोई फैसला लिया जा सकेगा।
…फिर यह रह जाएगा रोड का प्लान-
अभी इस रोड के प्रस्तावित प्लान के मुताबिक आठ-आठ मीटर चौड़ाई की डबल लेन तैयार कराई जानी हैं। ये लेन सीमेंट कंक्रीट से तैयार कराई जाएगी और रोड के बीच में एक मीटर चौड़ा डिवाइडर बनाया जाना है, लेकिन अगर जमीन को लेकर निर्णय नहीं हो सका, तो फिर एंट्री रोड 12 मीटर चौड़ी रहेगी, जिस पर डिवाइडर नहीं बनाया जाएगा। वहीं 5.5 मीटर की दो लेन तैयार कर एक मीटर का डिवाइडर रखने पर भी विचार चल रहा है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...