ग्वालियर –
खुद के लिए तो सभी जीते हैं। दूसरों के लिए जीने वाला ही सच्चा इंसान होता है। हमें जब भी मौका मिले दूसरों की यथासंभव मदद करना चाहिए । यह बात पाकिस्तान के सिंध प्रांत स्थित रहडकी साहेब से आए साईं साधराम साहेब ने जीआरएमसी मैदान में आयोजित सत्संग समारोह में कही। इस अवसर पर सिंधी समाज के अलावा वाहवतपुरी पंजाबी समाज के लोग भी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
साईं साधराम साहेब श्रीधाम एक्सप्रेस से ग्वालियर पहुंचे। यहां पर भक्तों ने स्वागत करतेउनसे आशीर्वाद लिया। साईं साधराम साहेब के जीवायएमसी मैदान पहुंचने के बाद महिलाओं ने उनकी आरती उतारी। सबसे पहले साधराम साहेब ने अपने गुरु संत सतरामदास साहेब के सामने नाम जाप किया। इसके बाद अखंड धूनी साहेब का पाठ प्रारंभ हुआ और फिर आरती हुई। इसमें सभी भक्तों को आरती के लिए दीपक बांटे गए। आरती के बाद अरदास हुई और फिर अखंड धूनी साहेब पर चादर चढ़ाई गई। कार्यक्रम में उपनगर ग्वालियर, लश्कर, मुरार, डबरा, दतिया से भी सिंधी समाज के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर संत सतरामदास साहेब चेरिटेबल ट्रस्ट की बालक मंडली ने भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर गोविंद कामरा, शंकर खत्री, केके जोधानी, लाजपत गावरा आदि उपस्थित थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal