ग्वालियर-शिवपुरी में पोहरी भदरौनी गांव में एक युवक गांव की एक विधवा महिला से मिलने आता था। घर से खेत पर जाने की कहकर सोमवार की रात निकले युवक को महिला के परिजन ने पकड़ लिया। और उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने चारों आरोपी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार फरियादी चरनू बंजारा निवासी भदरौनी ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका बेटा कमलेश बंजारा सोमवार रात घर से खेत पर पानी का बोर चलाने की कहकर निकला था। लेकिन जब मैं सुबह 4 बजे घर से जागकर खेत की तरफ जा रहा था। तभी अपने छोटे भाई हक्को के मकान के नजदीक पहुंचा तो मुझे अपने बेटे कमलेश की चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। मैं तुरंत ही अपने छोटे भाई हक्काे व बेटे अखैय सिंह को जगाया। हम तीनों तेजी से शिवचरन के मकान के पास पहुंचे। यहां देखा तो पप्पू गिरी के घर के सामने शिवचरन परिहार बल्लम, धनीराम लुहांगी, बन्ना लाठी व रूपेश डंडा लिए हुए थे। चारों एकराय होकर बेटे कमलेश को बल्लम, लुहांगी, लाठियों व डंडे से पीट रहे थे। कमलेश के सिर, मुंह और पीठ में गंभीर चोटें आईं। मुंह से खून भी आ रहा था और घायल होकर जमीन पर पड़ा था। तभी चारों मेरे बेटे को जमीन से खींचकर अपने घरे के अांगन में ले गए। चाराें लोग हमसे कह रहे थे कि तुम भी आ आओ, तुम्हे भी देखते हैं। तुम्हारा लड़का कमलेश हमारी बहू के यहां क्यों आता-जाता था।
मृतक के पिता चरनू का कहना है कि डर की वजह से हम तीनों घर लौट आए। फिर पूरे परिवार के लोगों को इकट्ठा किया और फिर से शिवचरन के घर पहुंचे तो बेटा कमलेश आंगन में मृत अवस्था में पड़ा था। चारों लोगों ने मिलकर मेरे बेटे कमलेश की हत्या कर दी है। पुलिस ने मृतक के पिता की रिपोर्ट पर चारों आरोपियों के खिलाफ भादवि की धारा 302, 201, 294, 506, 34 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal