ग्वालियर-
डीडी नगर निवासी राधे सिंह पुत्र जगन्नाथ तोमर ने 2012 में शेखपुरा में राधे सिंह तोमर व दिलीप गुर्जर सहित 3 लोगों से 2 बीघा के खेत खरीदने का सौदा दिया था। अब तक खेत की रजिस्ट्री कराने के लिए 21 लाख रुपए आरोपियों को दे चुके हैं।लेकिन अब तीनों रजिस्ट्री करने से मुकर गए। पैसा भी वापस नहीं दे रहे हैं। महाराजपुरा थाना पुलिस जांच के बाद तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
डीडी नगर निवासी राधे सिंह पुत्र जगन्नाथ तोमर ने 2012 में शेखपुरा में 2 बीघा के लगभग खेत का सौदा दिलीप गुर्जर, भारत व रामसहाय से किया था। जनवरी 2018 तक खेत की रजिस्ट्री कराने के लिे 21 लाख रुपए दे चुके हैं। पिछले 11 महीने से आरोपियों से खेत की रजिस्ट्री करने का अनुरोध कर रहे हैं। लेकिन तीनों आरोपी रजिस्ट्री करने से साफ मुकर गए। सौदे के एवज में दिए गए रुपए भी नही लौटा रहे हैं।
मामला दर्ज कराया- राधे तोमर ने महाराजपुरा थाने में दिलीप गुर्जर सहित तीन साथियों की लिखित शिकायत की। प्राथमिक जांच के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी व अमानत में ख्यानत का मामला दर्ज कर लिया है। महारापुरा थाना प्रभारी वायएस तोमर ने बताया कि प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश की जा रही है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal