ग्वालियर- भिंड एएसपी गुरकरन सिंह के नाम पर दो पेट्रोल पंप संचालकों से एक लाख 60 हजार रुपए की ठगी के दो मामले सामने आए हैं। ठगी 12 व 13 नवंबर को की गई। ठग गिरोह के सदस्य ने पंप संचालकों को एएसपी के नाम से फोन किए और बच्चों की फीस जमा करने के लिए दो अलग-अलग बैंक खाते में रुपए ट्रांसफर करने को कहा। ठगों के झांसे में आकर पंप संचालकों ने रुपए ट्रांसफर कर दिए। पंप संचालकों को संदेह हुआ कि उनके साथ कुछ फ्रॉड हुआ है तो उन्होंने एएसपी गुरकरन सिंह से मुलाकात की। एएसपी ने कहा कि वे उनसे पैसे क्यों मांगेगे, तब उन्हें ठगी का पता चला। कोतवाली और मालनपुर पुलिस ने पंप संचालकों की रिपोर्ट पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।
भिंड जिले में दो पेट्रोल पंप संचालकों काे ठगने के बाद हाल ही में इंदौर एएसपी शैलेंद्र सिंह चौहान के नाम पर भी इसी प्रकार 60 हजार रुपए की ठगी की गई है। इस मामले में पुलिस की पड़ताल में सामने आया है कि यह गिरोह पूरे प्रदेश में एएसपी के नाम पर ठगी कर रहा है। यह भी पता चला है कि यह गिरोह राजस्थान के सवाई माधौपुर से संचालित हो रहा है। ठगी की यह वारदात इटावा रोड स्थित पेट्रोल पंप भारत पेट्रोलियम के संचालक हरिशचंद्र जैन और मालनपुर में एयरपोर्ट रोड गुरुजीत ऑटो फ्यूल पेट्रोल पंप के संचालक ग्वालियर निवासी राजेश पुत्र रमेशचंद्र जैन के साथ हुई।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal