ग्वालियर –
अयोध्या में6 दिसम्बर को विवादित ढांचा (बाबरी मस्जिद) तोड़े जाने की वर्षगांठ को बजरंग दल व विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) ने शौर्य दिवस के रूप में मनाया। विहिप और बजरंग दल ने महाराज बाड़े स्थित हनुमान मंदिर एवं किलागेट स्थित हनुमान मंदिर पर महाआरती की। इस अवसर पर विहिप के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा ने कहाकि मुसलमान बाबर और औरंगजेब को अपना आदर्श नहीं बनाएं। यह लूटेरे थे जो कि बाहर से हिन्दूस्तान को लुटने के लिए आए थे।
महाराज बाड़ा स्थित हनुमान मंदिर पर विहिप व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शाम 6 बजे महाआरती की। इसके बाद शाम 7 बजे किलागेट स्थित हनुमान मंदिर में महाआरती की गई। इसमें मुख्यरूप से रामश्री महाराज, विशिष्ठ अतिथि ज्योतिष त्रिभुवन महाराज, विहिप के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा, विहिप विभाग मंत्री मनोज गोडिया उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के प्रांत मंत्री पप्पू वर्मा ने कहाकि 25 साल पहले 6 दिसम्बर को अयोध्या में विवादित ढांचा जमींदोज किया गया था। यह हमारे लिए शौर्य सम्मान और गौरव का क्षण है। 6 दिसंबर को मुस्लिम समाज काला दिवस के रूप में याद करता है। विहिप मुस्लिम समुदाय से अपील करता है कि वह ऐसा नहीं करें। बाबर और औरंगजेब जैने लोगों को मुस्लिम अपना आदर्श नहीं बनाएं। साथ ही धर्मनिपेक्षता का पाखंड करने वाले राजनैतिक दलों के बहकावे में नहीं आए। उन्होंने कहाकि बाबर एवं विदेशी हमलावर और लुटेरा था। मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद हमारे अपमान की निशानी थी मुस्लिम इसे समझे व डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम और रसखान को अपना आदर्श बनाए। उन्होनें कहाकि 18 दिसम्बर से 25 दिसम्बर तक अनुष्ठान एवं धर्मसभा का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर मनोज रजक, पप्पू राठौर, अजय श्रीवास्तव, कृष्ण कुमार रावत, भरत राजपूत, शेरू भाई, आदि शामिल थे
हिन्दू सेना ने निकाली वाहन रैली
6 दिसम्बर को शौर्य दिवस के अवसर पर राममंदिर निर्माण के संकल्प को लेकर हिन्दू सेना ने वाहन रैली निकाली। वाहन रैली फूलबाग से प्रारंभ होकर किलागेट से हजीरा, गोले का मंदिर सहित शहरभर के अन्य हिस्सों से निकलकर अचलेश्वर महादेव मंदिर पहुंचे। अचलेश्वर महादेव मंदिर पर महाआरती की गई। वाहन रैली का नेतृत्व हिन्दू सेना के प्रदेश अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर लालू भदौरिया, विनोद जोशी, पवन गुप्ता, संजीव चौरसिया, अमित गुप्ता, पिंकी दीवान आदि उपस्थित थे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal