राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित

बढ़ता कारवां (BK NEWS)सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न “राष्ट्रीय खेल दिवस-2026” के अवसर पर युवाओं को खेलों से जोड़ने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं सिंगरौली पुलिस के संयुक्त तत्वावधान में साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया और वही आयोजन खेल एवं युवा कल्याण विभाग के नोडल अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक सिंगरौली षियाज के.एम. के मार्गदर्शन में हुआ।
राजमाता चुनकुमारी स्टेडियम से प्रातः 8 बजे साइकिल रैली को खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर हेमंत कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली कलेक्ट्रेट, रिलायंस चौराहा, कॉन्वेंट चौराहा, ट्रामा सेंटर एवं थाना रोड होते हुए पुनः स्टेडियम पहुंचकर संपन्न हुई। रैली में युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर “स्वस्थ जीवन – सकारात्मक सोच” का संदेश दिया।
इस अवसर पर नगर पुलिस अधीक्षक हेमंत कुमार ने प्रतिभागियों एवं आमजन को नशामुक्ति की शपथ दिलायी गयी और वही साइकिल रैली के पश्चात अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता में बलियरी-11 एवं आदित्य-11 के बीच 10 ओवर का मुकाबला हुआ। आदित्य-11 ने पहले बल्लेबाजी करते हुये 61 रन बनाये । लक्ष्य का पीछा करने उतरी बलियरी-11 की टीम 24 रन से मुकाबला हार गई। ध्रुव शर्मा को “मैन ऑफ द मैच” तथा काजल को बेस्ट बॉलर चुना गया।
मुख्य अतिथि सीएमएचओ डॉ. पुष्पराज सिंह एवं समाजसेवी हीरा शुक्ला ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को शील्ड, ट्रॉफी एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
उक्त आयोजन में राकेश कुमार मिश्रा, प्रियंक तिवारी एवं शालू खान का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal