Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही

देवसर वृत्त से भारी मात्रा में मदिरा जप्त

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सतीश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण और विक्रय के खिलाफ निरंतर मुहिम चलाई जा रही है और वही इसी कड़ी में दिनांक 18 मई 2026 को वृत्त-देवसर के अंतर्गत मुखबिर से अवैध शराब की सूचना मिलने पर आबकारी टीम द्वारा विभिन्न ग्रामों में त्वरित दबिश देकर बड़ी कार्यवाही की गयी।

कार्यवाही के दौरान टीम ने ग्राम पचौर निवासी आरोपिया सविता गुप्ता पति दीपचंद्र गुप्ता, ग्राम बड़ोखर निवासी पुष्पा गुप्ता पति प्रमोद गुप्ता और ग्राम बाघाडीह निवासी रामरक्षा साहू पिता मुलई साहू के रिहायशी मकानों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से कुल 22 पाव गोवा व्हिस्की, 04 पाव एम.डी. व्हिस्की, 24 पाव देसी मदिरा प्लेन, 15 पाव देसी मदिरा मसाला, 48 नग केन और 01 बोतल बीयर बरामद की गयी ।

आबकारी टीम द्वारा जप्त की गई इस कुल 36.35 बल्क लीटर अवैध मदिरा का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 13,931 रुपये आंका गया है। मामले में आरोपियों के विरुद्ध म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी गयी है।

उक्त छापामार कार्यवाही में देवसर वृत्त प्रभारी एवं आबकारी उपनिरीक्षक नीलिमा मार्को, आबकारी आरक्षक रामनरेश साहू, अमरपाल सिंह, संध्या मेहरा तथा नगर सैनिक प्रकाश मिश्रा मुख्य रूप से शामिल रहे। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आगे भी ऐसी सख्त कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...