सरई थाना पुलिस ने “ऑपरेशन प्रहार” के तहत की बड़ी कार्यवाही
23 किलो गांजा बरामद कर क़ीमत साढ़े 4 लाख आरोपिया को किया गिरफ्तार।

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के दिशा – निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिव कुमार वर्मा व एसडीओपी देवसर राहुल सैयाम के मार्गदर्शन में एवं थाना प्रभारी निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने

“ऑपरेशन प्रहार”अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुये गांजा तस्करी में लिप्त महिला को गिरफ्तार किया गया।
वही बताया गया कि मुखबिर से सूचना प्राप्त हुयी कि ग्राम पोखरीटोला निवासी बृहस्पतिया साहू (पति ज्वाला साहू, उम्र 45 वर्ष) अपने घर में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा संग्रहित कर बिक्री कर रही है और वही सूचना के आधार पर थाना सरई पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुये पोखरी टोला में रेड कार्यवाही की गयी तो तलाशी के दौरान आरोपिया महिला के घर से एक पीले रंग की प्लास्टिक बोरी में रखे कुल 22 किलो 545 ग्राम गांजा बरामद किया गया और मौके पर ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपिया को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया और वही आरोपिया के परिवार जन भी पूर्व मे अबैध गांजा के कारोबार मे लिप्त रहे है जिनका आपराधिक रिकार्ड थाना सरई मे दर्ज है ।
उक्त कार्यवाही मे निरीक्षक जितेन्द्र सिंह भदौरिया, उनि प्रियंका सिंह, उनि सूर्यपाल सिंह, उनि. संदीप नामदेव . सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर आशीष त्रिपाठी, प्रआर, हरिभजन सिंह, प्रआर कैलाश सिंह, आर. रिंकू धाकड , आर. बबलू यादव, आर. अकिंत शुक्ला, आर, सदन यादव की अहम भूमिका रही।
उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका के लिये पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को उत्साहवर्धन हेतु ₹10000 नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किये जाने की घोषणा की गयी ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal