
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न जिला कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला एवं पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री के दिशा- निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवकुमार वर्मा, उपखण्ड मजिस्ट्रेट सृजन वर्मा उपखण्ड सिंगरौली एवं जिला खनिज अधिकारी ए. के. राय के मार्गदर्शन में खनिज विभाग में पदस्थ सहायक खनि अधिकारी, कपिल मुनि शुक्ला द्वारा खनिजो के अवैध उत्खनन परिवहन एवं भण्डारण की रोकथाम हेतु उपखण्ड सिंगरौली अंतर्गत खनिज अमले को लेकर दिनांक 08/02/2025 को भ्रमण जांच के दौरान खनिज बोल्डर का अवैध उत्खनन/परिवहन करते हुए एक स्वराज ट्रैक्टर-ट्राली को पाये जाने पर जप्ती कर सुरक्षार्थ पुलिस चौकी जयंत में खड़ा कराया गया और वही आगे मोरवा पंजरेह (बूढ़ी माई ,चटका वस्ती सीटीआई तिराहा मेढौली अंतर्गत अलग-अलग स्थानों मे कुल 04 ट्रैक्टर ट्रालियों को खनिज रेत का अवैध परिवहन करते हुये जाने पर जप्ती कर सुरक्षार्थ थाना मोरवा में खड़ा कराया गया ।

उपरोक्तानुसार कुल 05 वाहनो एवं उनके मालिकों तथा चालक के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार किया जाकर कार्यवाही हेतु कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
उक्त कार्यवाही में सैनिक जगदम्बा प्रसाद तिवारी, रमाकांत तिवारी, कृष्ण कुमार योगी एवं खनिज विभाग के जवान सैनिक दीनबन्धु वैगा की अहम भूमिका रही ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal