
बढ़ता कारवाँ (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किये गये है जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, मनीष खत्री द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान “ऑपरेशन मुस्कान” किये जाने हेतु निर्देशित किया गया और वही पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, राहुल कुमार सैयाम एस.डी.ओ.पी. देवसर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरई शेषमणि पटेल व पुलिस टीम ने नाबालिक बालिकाओ को दस्तयाब कर परिजनो को सुपुर्द किया गया ।
उक्त घटना दिनांक 29/06/2023 को फरियादिया उम्र 60 वर्ष निवासी कुकरांव थाना सरई की रिपोर्ट दर्ज करायी कि इसकी छोटी लड़की लक्ष्मी (परिवर्तित नाम) उम्र 16 साल 6 माह की घर से बिना बताये कहीं चली गयी और इसी प्रकार दिनांक 31/03/2024 को फरियादिया थाना सरई में रिपोर्ट दर्ज करायी की मेरी बेटी उम्र 17 साल की घर से सरई बाजार जाने को कहकर निकली थी जो लौटकर वापस घर नही आयी है।
इसी रिपोर्ट पर थाना सरई में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया अपहृत बालिकाओं की दस्तयाबी के लिये गंभीरता दिखाते हुये अपहृताओं की पता तलाश कर लक्ष्मी (परिवर्तित नाम) को केराडोल थाना पोड़ी जिला कोरिया छत्तीसगढ़ एवं अपहृता रानी (परिवर्तित नाम) को ग्राम कुवंरपुरा थाना भंगवा जिला छतरपुर से दस्तायाब कर उनके परिजनों को सुपुर्द किया गया है।
उक्त कार्यवाही मे सउनि उपेन्द्र सिंह भदौरिया, कमलेश प्रजापति, आर. दिवाकर सिंह, धीरज कुमार, महिला आरक्षक प्राची सिंह, प्रधान आरक्षक नीरज सिंह, आरक्षक राजेश बरडे, महिला आरक्षक जयांजलि दुबे सायबर सेल सिंगरौली से आर. सोबाल वर्मा,राहुल कुमार कुशरो, नंद किशोर रुहैला की अहम भूमिका रही है।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal