Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

दिनदहाड़े धांय-धांय चली गोली ग्राम दूर्दूरा बाइक सवार की थाना चितरंगी क्षेत्र में हुई हत्या-ग्रामीण।।

BK-NEWS मध्य प्रदेश सिंगरौली राजकुमार सिंह आरपी सोनी:-सिंगरौली जिले के थाना चितरंगी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम दूर्दूरा निवासी बाइक सवार व्यक्ति को चितरंगी से पोड़ी तरफ जाते समय ग्राम तेंदूहा में अज्ञात हत्यारों ने गोली मारकर हत्या कर दिए है गोली कांड हत्या होने से गांव में भय का माहौल व्याप्त हो गया कोई किसी को सही जानकारी बताने से आनाकानी कर रहे हैं हालांकि चितरंगी एसडीओपी

आशीष जैन एवं थाना प्रभारी शेषमणि पटेल सूचना पाते ही पूरा दलबल के साथ घटनास्थल पहुंच हत्यारों को पकड़ने हेतु सभी एंगल से पड़ताल करना जारी कर दिए हैंग्रामीणों द्वारा बताया जा रहा है बाइक सवार लाले बंसल पिता मुनीलाल बंसल उम्र लगभग 23 वर्ष निवासी ग्राम दुर्दूरा थाना चितरंगी जिला सिंगरौली मध्य प्रदेश एच एफ डीलक्स मोटर साइकिल में सवार हो चितरंगी से पोड़ी तरफ जा रहा था जिसे फोरव्हीलर वाहन में सवार अज्ञात लोगों ने पीछा कर ग्राम तेंदूहा निवासी हरिनारायण कुंदेल के घर के पास पिस्टल निकाल धांय-धांय दो

गोली लाले बंसल को हत्यारों ने ठोक दिए और एक्सयूलवी कार में सवार हो फरार हो गए, गजब की बात यह है कि बाइक सवार घायल लाले बंसल के सीना पेट के बीचो-बीच गोली लगने के बाद भी घायल लाले बंसल घटनास्थल हरिनारायण कुंदेल के घर के पास से लगभग 2 किलोमीटर दूर स्थित लालमणि कोल के घर के पास तक अपने बाइक में सवार हो भागा और बाइक खड़ी कर लालमणि कोल से बोला हमारी स्थिति गंभीर है हमें थोड़ी दूर पहुंचा दीजिए अपने बताए स्थान के

पहले ही शासकीय प्राथमिक पाठशाला तेंदुहा के पास रोड़ में घायल लाले गिरा और रोड में ही दम तोड़ दिया, उक्त पूरा घटना समय सुबह लगभग 8-9 बजे की बताई जा रही है हलाकी बाइक सवार मृतक लाले बंसल की हत्या की सही जानकारी हेतु आशीष जैन एसडीओपी के मोबाइल नंबर 7566046490 पर फोन कर जानकारी हेतु प्रयास किया गया किंतु फोन रिसीव नहीं हुआ जिस कारण हत्या की आधिकारिक जानकारी नहीं है सभी अधिकारी फरार हत्यारों की तलाश में व्यस्त हैं। शेष अगले अंक में……….!

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...