
बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी)बैढ़न नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय के इलेक्ट्रिकल विभाग के लगभग 22 कर्मचारियों का दो माह से वेतन न मिलने के कारण है इलेक्ट्रीशियन कर्मचारी परेशान है।
वही बताते है कि के.के. ग्रुप के संविदाकार संजय दूबे इलेक्ट्रीशियन कर्मचारियों को वेतन को लेकर हड़काता है और कहता है कि जहां-जहां आवेदन देना है दे दो हमारा कोई कुछ नहीं कर पायेगा और वही मजदूरों के साथ क्या यह बर्ताव ठीक है संविदाकार के द्वारा बना जांच का विषय ?
इस संदर्भ में नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा से मोबाइल पर जानकारी लेना चाहा गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।
वही नगर पालिक आयुक्त के नाम से वेतन पाने हेतु आवेदन पत्र दिया गया है और वही इलेक्ट्रिशियनों का कहना है कि स्कूल में बच्चों का एडमिशन – फीस, ड्रेस भरण पोषण इत्यादि बहुत दिक्कतें आ रही है और वही उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द निराकरण किया जाये, नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त महोदय का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हूं ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal