Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

विंध्यनगर के अरविंद रेफ्रिजरेशन फर्म के गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 01/06/2024

विंध्यनगर के अरविंद रेफ्रिजरेशन फर्म के गोदाम में लगी भीषण आग, हुआ भारी नुकसान

मौके पर पहुंची आधा दर्जन दमकल वाहन, आग को किया काबू

बढ़ता कारवां (BK NEWS) सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न विंध्यनगर थाना अंतर्गत बैढ़न – विंध्यनगर मेन रोड (वी-मार्ट शॉपिंग मॉल के बगल में) नवजीवन बिहार स्थित अरविंद रेफ्रिजरेशन (हिन्दवेयर स्मार्ट) गोदाम में रखे रेफ्रिजरेशन सैकड़ो से अधिक आग लगने से भारी नुकसान हुआ है और वही आग लगने की वजह शार्ट सर्किट होने की संभावना जतायी जा रही है ।

मौके पर नगर निगम की दो दमकल वाहन, एनसीएल जयंत की दो दमकल वाहन, एनटीपीसी विंध्यनगर की एक दमकल वाहन और अन्य दमकल वाहन द्वारा अभी तक छूटे व बचे आग को बुझाया जा रहा है।

वही बड़े आश्चर्य की बात है कि दो घंटे बाद भी उसी बिल्डिंग में इसी फार्म के कर्मचारी छत के ऊपर वाले कमरे में मोबाइल साइलेंट करके सो रहा था तभी एक साथी ने बताया कि ऊपर के कमरे में सतीश बावरी नामक व्यक्ति सो रहा है मोबाइल नहीं उठा रहा है गैस सिलेंडर के साथ उसको सीढ़ी के सहारे पुलिस एवं एनटीपीसी के जवान ने नीचे उतारा और वह सुरक्षित है।

उक्त घटना स्थल पर उपस्थित सिंगरौली एसडीएम सृजन वर्मा, नगर निगम आयुक्त डी.के. शर्मा, नगर निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय, तहसीलदार रमेश कोल, नगर निगम कार्यपालन यंत्री व्हीपी उपाध्याय, विंध्यनगर थाना प्रभारी निरीक्षक शिवपूजन मिश्रा, एनटीपीसी के फायर जवान, विंध्यनगर पुलिस, नगर निगम के अधिकारी व दमकल कर्मचारी मुस्तैद दिखे।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...