
बढ़ता कारवाँ /BK-NEWSकुलदीप सिंह (सन्नी)
BK NEWS/मध्य प्रदेश/सिंगरौली/मोरवा/ सिंगरौली जिला एवं सत्र न्यायालय बैढ़न जिला सिंगरौली में मध्यस्था के आधार पर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण बैढन मे लंबित प्रकरण रवीन्द्र विरुद्ध चोलामंडलम मे प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आर एन चंद , सदस्य मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण सिंगरौली ने जिले का अब तक का सबसे अधिक राशि का क्लेम राजीनामा अवार्ड पारित आज पारित है | जिसके बाद आवेदक अधिवक्ता हरमीत सिंह तथा बीमा कंपनी चोलामंडलम के अधिवक्ता प्रवीण कुमार मिश्रा मे एक साथ मिलकर 55 लाख 5 हज़ार मे राजीनामा मे सहमति बनाई गयी | उक्त प्रकरण का सफल मध्यस्था जिला न्यायाधीश श्री सुशील कुमार के द्वारा अपने प्रयास से दोनों के साथ मध्यस्था सफल कराया |_आवेदक अधिवक्ता हरमीत सिंह ने बताया कि उनके द्वारा कई मोटर क्लैम प्रकरण मे आवेदक के पक्ष से पैरवी की जा रही है | आवेदक को उचित मुआवजा दिलाना उनकी प्राथमिकता है | उन्होने बताया कि प्रकरण को उनके द्वारा मजबूती से माननीय अधिकरण मे पक्ष रखा जा रहा था जिसके परिणाम है कि बीमा कंपनी चोलामंडलम द्वारा उनके अधिवक्ता ने राजीनामा किया गया | इस प्रकरण मे आवेदकगण की ओर से अधिवक्ता हरमीत सिंह ने महत्वपूर्ण साक्ष्य प्रस्तुत किया था जिससे अधिक से अधिक क्षतिपूर्ति राशि आवेदकगण को दिलाया जाए |घटना से संबन्धित तथ्यो का अवलोकन माननीय अधिकरण को कराया गया था | जिसके बाद उक्त राजीनामा अवार्ड राशि आश्रितों को अधिकरण द्वारा दिये जाने का आदेश दिया गया है | मृतक परिवार के आश्रितों ने कहा की अधिवक्ता हरमीत सिंह द्वारा पूरे प्रकरण की पैरवी कड़ी मेहनत से किया गया है |प्रकरण वर्ष 2022 को माननीय न्यायालय मे प्रस्तुत किया गया था |www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal