Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

जांच के लिये गये सैंपल, गलत पायें जाने पर बख्शे नहीं जायेंगे- जिला प्रशासन

कोल साइडिंग में मिलावट की शिकायतों को दृष्टिगत रखते हुये जिला व पुलिस प्रशासन नें की संयुक्त बड़ी कार्यवाही

जांच के लिये गये सैंपल, गलत पायें जाने पर बख्शे नहीं जायेंगे- जिला प्रशासन

बढ़ता कारवां/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढ़न कल रात दिनांक 05/06/2023 को कोयले में मिलावट की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये अचानक रूप से पुलिस कन्ट्रोल रूम में प्रशासनिक अधिकारियों, खनिज विभाग व पुलिस

बल को एकत्र कर अरूण परमार कलेक्टर सिंगरौली और मो. यूसुफ कुरैशी पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा रेड कार्यवाही के लिये संयुक्त रूप से कार्य योजना बनाकर ब्रीफिग की गयी और अलग अलग टीम को रवाना किया गया और वही कार्यवाही देर रात तक कार्यवाही चली है ।

वही विभिन्न चार कोल साइडिंग बरगवां, गोदवाली, महदईया एवं मोरवा साइडिंग पर पड़े कोयले समेत खड़ी गाड़ियों में लदा कोयला की जांच के साथ उनके नमूने भी लियें गयें हैं और जिसे एनसीएल की मदद से जांच कराकर उसकी गुणवत्ता देखी जायेंगी और वही मिलावट पाये जाने पर दोषियों के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जायेगी और वही इस कार्यवाही में जिले के लगभग 200 से अधिक पुलिस बल एवं प्रशासनिक अधिकारी रहे ।

वही पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर से सभी टीमें एक साथ मूमेंट कर मोरवा एवं बरगवॉ क्षेत्रान्तर्गत बने कोल यार्ड मोरवा, महदेईया, गोंदवाली पहुंचकर कोल यार्ड एवं खड़े वाहनो का सघन निरीक्षण किया गया और इस निरीक्षण के दौरान सभी कोल यार्ड से कोयले की गुणवत्ता हेतु कोयले की सैम्पलिंग ली गयी है ।

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही में मुख्य रूप सिंगरौली एसडीएम ऋषि पवार, देवसर एसडीएम विकास सिंह, जिला खनिज अधिकारी ए.के. राय, नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यनगर देवेश पाठक, एसडीओपी सिंगरौली राजीव पाठक, एसडीओपी चितरंगी हिमाली पाठक, वीरेन्द्र धार्वे एसडीओपी देवसर एवं राजाराम धाकड़ उप पुलिस अधीक्षक अजाक, खनिज निरीक्षक विद्याकांत तिवारी, खनिज निरीक्षक कपिल मुनि शुक्ला एवं जिले के समस्त थाना/चौकी प्रभारी निरीक्षक जिला सिंगरौली की अहम भूमिका रही ।

वही एन.सी.एल. के सहयोग से करायी गयी सैम्पलिंग की रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्यवाही की जायेगी और वही यदि जॉच रिपोर्ट में कोई गडबड़ी एवं मिलावट पाई जाती है तो संबंधित फर्म के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...