
बढ़ता कारवां/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज दिनांक 05/06/2023 को “विश्व पर्यावरण दिवस”के अवसर पर जिला पंचायत परिसर में सिंगरौली विधानसभा विधायक रामलल्लू बैस, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती अर्चना सिंह, जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश सहित उपस्थित पर्यावरण प्रेमियो सहित जिला पंचायत सिंगरौली में कार्यरत अधिकारियो कर्मचारियो द्वारा संयुक्त रूप से पौध रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया और वही इस दौरान जिले की समस्त ग्राम पंचायत में भी वृहद स्तर पर पौधा रोपण किया गया ।
*उक्त अवसर पर डिप्टी कलेक्टर माईकल तिर्की जिला पंचायत के अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनुराग मोदी, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग, ग्रामीण आजिविका मिशन के डीपीएम ज्ञानेन्द्र प्रसाद मिश्रा, जिला समन्वनयक जन अभियान परिषद राजकुमार विश्वकर्मा, स्वच्छता समन्वयक रक्षा सिंह, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधि डॉ. आर.डी. पाण्डेय, आशा गुप्ता, प्रीति गुर्जर सहित स्व सहायता समूह के प्रतिनिधियो द्वारा पौधा रोपण का पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal